ETV Bharat / city

इस दिन प्रदेश के सभी 7723 बूथों पर बीजेपी करेगी बैठक, सत्ती ने विपक्ष पर बोला हमला

सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि राजनीतिक द्वेष की भावना के कारण कुछ राजनीतिक दल नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रही है. सत्ती ने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा इस कानून को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करने तथा लोगों को इस कानून की वास्तविक जानकारी देने के लिए भाजपा ने जनजागरण अभियान शुरू किया है.

author img

By

Published : Jan 9, 2020, 9:51 PM IST

Updated : Jan 9, 2020, 11:16 PM IST

himachal bjp president satpal singh satti on opposition party
सतपाल सिंह सत्ती, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष

शिमला: प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा है. सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि राजनीतिक द्वेष की भावना के कारण कुछ पार्टियां नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रही है. सत्ती ने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा इस कानून को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करने तथा लोगों को इस कानून की वास्तविक जानकारी देने के लिए भाजपा ने जनजागरण अभियान शुरू किया है.

सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि यह अभियान प्रदेश में 5 जनवरी से शुरू हो चुका है और आगामी 15 जनवरी तक चलेगा. उन्होंने कहा कि इस जनजागरण अभियान के तहत स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर 12 जनवरी को प्रदेश के सभी 7723 बूथों पर एक साथ बैठक के माध्यम से नागरिकता संशोधन कानून को लेकर लोगों को जानकारी दी जाएगी.

वीडियो

सतपाल सत्ती ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन के लिए लोगों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम धन्यवाद पत्र लिखने का भी आग्रह किया जाएगा तथा टोल फ्री नम्बर पर मिस्ड कॉल करवाई जाएगी. इसके अलावा इस कानून से जुड़ी जानकारी के पत्रक भी लोगों में बांटे जाएंगे. बूथ बैठकों में प्रदेश भाजपा सरकार की 2 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर भी चर्चा की जाएगी.

Intro:स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर 12 जनवरी को प्रदेश के सभी 7723 बूथों पर एक साथ भाजपा करेगी बैठक

शिमला। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि जो राजीनतिक पार्टियां नागरिकता संशोधन अधिनियम का विरोध कर रही हैं, वह पूर्व में इस अधिनियम का समर्थन करती रही हैं और आज जब मोदी सरकार ने इस अधिनियम को पारित करवा दिया है तो सिर्फ राजनीतिक द्वेष की भावना के कारण इस अधिनियम का विरोध कर रही हैं.

Body:भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा इस अधिनियम को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करने तथा लोगों को इस अधिनियम की वास्तविक जानकारी देने के लिए भाजपा ने जनजागरण अभियान शुरू किया है। यह अभियान प्रदेश में 5 जनवरी से शुरू हो चुका है तथा 15 जनवरी, 2020 तक चलेगा। उन्होनें कहा कि इस जनजागरण अभियान के तहत स्वामी विवेकानंद जी की जयंति के अवसर पर 12 जनवरी, 2020 को प्रदेश के सभी 7723 बूथों पर एक साथ बैठक के माध्यम से नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर लोगों को जानकारी दी जाएगी। Conclusion:सतपाल सत्ती ने कहा कि इस नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन हेतु लोगों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नाम धन्यवाद पत्र लिखने का भी आग्रह किया जाएगा तथा टोल फ्री नम्बर पर मिस्ड कॉल करवाई जाएगी। इसके अलावा इस अधिनियम से जुड़ी जानकारी के पत्रक भी लोगों में बांटे जाएंगे। बूथ बैठकों में प्रदेश भाजपा सरकार की 2 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर भी चर्चा की जाएगी।
Last Updated : Jan 9, 2020, 11:16 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.