ETV Bharat / city

ब्यास नदी में प्रवाहित की गई वीरभद्र सिंह की अस्थियां, BJP विधायक अनिल शर्मा रहे मौजूद

author img

By

Published : Jul 17, 2021, 1:25 PM IST

Updated : Jul 17, 2021, 3:08 PM IST

हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की अस्थियां मंडी के ब्यास नदी में पूरे विधि-विधान के साथ विसर्जित की गई. इस मौके पर सदर बीजेपी विधायक अनिल शर्मा भी मौजूद रहे. अनिल शर्मा ने कहा कि वीरभद्र सिंह का हिमाचल प्रदेश के साथ मंडी जिला के विकास में भी अहम योगदान रहा है, जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता है. आने वाले समय में उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रयास करेंगे.

व्यास नदी में प्रवाहित की गई वीरभद्र सिंह की अस्थियां

मंडी: ब्यास नदी में वीरभद्र सिंह की अस्थियां प्रवाहित की गई. इससे पूर्व कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन से घाट तक कलश यात्रा निकाली गई. जिसमें कांग्रेस, भाजपा के कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों ने भाग लिया. कलश यात्रा में सदर मंडी से भाजपा विधायक अनिल शर्मा भी शामिल हुए. अनिल शर्मा अपने हाथों में कलश उठाकर ब्यास नदी के घाट तक गए. घाट पर शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल सेन ने हिमाचल के 6 बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभ्रद्र सिंह की अस्थियों को ब्यास नदी में प्रवाहित किया.

इस अवसर पर मीडिया से बातचीत के दौरान सदर भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि उनकी राजनीति की शुरुआत वीरभद्र सिंह के समय हुई है. वीरभद्र सिंह का हिमाचल प्रदेश के साथ मंडी जिला के विकास में भी अहम योगदान रहा है, जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता है. आने वाले समय में उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रयास करेंगे.

वीडियो

मंडी शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल सेन ने कहा कि पार्टी की तरफ से मिले दायित्व का विधि पूर्वक निर्वहन किया गया है. शिमला से स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की अस्थियों का कलश ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर मंडी लेकर आए थे. पूरे विधि-विधान के साथ अस्थि कलश को ब्यास नदी में प्रवाहित किया गया है.

ये भी पढ़ें: गृह क्षेत्र रामपुर के सतलुज नदी में वीरभद्र सिंह की अस्थियां विसर्जित

Last Updated : Jul 17, 2021, 3:08 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.