ETV Bharat / state

दिल्ली की तर्ज पर लड़ेंगे हरियाणा विधानसभा चुनाव- नवीन जयहिंद

विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार में उतरे हरियाणा आप प्रदेश अध्यक्ष लगातार जनसभाएं कर रहे हैं. सोमवार को नवीन जयहिंद ने पलवल के होडल क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक में जयहिंद ने खट्टर सरकार की खामियां और दिल्ली मे आप द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे मे बताया.

author img

By

Published : Jul 22, 2019, 7:25 PM IST

नवीन जयहिंद

पलवल: आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार संगठन को मजबूत करने में लगे हुए हैं. सोमवार को नवीन जयहिंद ने होडल में विधानसभा स्तर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की.

क्लिक कर देखें वीडियो

इस दौरान उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हर घर तक दिल्ली के किए बिजली, पानी, किसान, जवान, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्यों को लेकर जाएंगे. इसके अलावा पार्टी की नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे.

उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी केवल घोषणाएं करती है. पलवल जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी की कोई सुविधा नहीं है. प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल है. आए दिन अपराध बढ़ रहे हैं, प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है. उन्होंने कहा कि सरेआम लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी जाती है.

Intro:पलवल, आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल को पांच साल होने वाले है लेकिन आज तक खट्टर सरकार ने अपना एक भी वायदा पूरा नही किया है। उन्होंनें कहा कि पलवल को जिला का दर्जा तो दिया गया है लेकिन हर सरकार ने यहाँ की जनता की अनदेखी की है। नवीन जयहिंद होडल में विधानसभा स्तर पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मीटिंग को संबोधित कर रहे थे।
Body:वीओं : आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उर्जा और उत्साह है। हरियाणा में आम आदमी पार्टी बूथ स्तर तक संगठन मजबूती पर काम रही है। जिसके लिए हर विधानसभा पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली जा रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हर घर तक दिल्ली के किये बिजली –पानी , किसान –जवान, शिक्षा –स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्यों को लेकर जायेंगे। इसके अलावा पार्टी की गलत नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक करेंगें। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी केवल घोषणाऐं करती है। पलवल जिले में शिक्षा,स्वास्थ्य,बिजली व पानी की कोई सुविधा नहीं है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल है। आए दिन अपराध बढ रहे है। प्रदेश में महिलाऐं सुरक्षित नहीं है। सरेआम लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी जाती है। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर प्रदेश में कानून व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।

स्पीच : नवीन जयहिंद प्रदेश अध्यक्ष आम आदमी पार्टी Conclusion:एंकर : पलवल, आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल को पांच साल होने वाले है लेकिन आज तक खट्टर सरकार ने अपना एक भी वायदा पूरा नही किया है। उन्होंनें कहा कि पलवल को जिला का दर्जा तो दिया गया है लेकिन हर सरकार ने यहाँ की जनता की अनदेखी की है। नवीन जयहिंद होडल में विधानसभा स्तर पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मीटिंग को संबोधित कर रहे थे।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.