ETV Bharat / state

चंडीगढ़ में कर्मचारी संगठनों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

author img

By

Published : Nov 26, 2020, 11:05 PM IST

चंडीगढ़ में कर्मचारी यूनियनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और सरकार से उनकी मांगे मानने की अपील की.

employees unions protest in Chandigarh
चंडीगढ़ में कर्मचारी संगठनों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

चंडीगढ़: देश भर मे ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर रखी गई 1 दिन की हड़ताल को चंडीगढ़ में भी कर्मचारी यूनियनों ने अपना समर्थन दिया. चंडीगढ़ में विभिन्न कर्मचारी संगठन एवं कई विभागों के कर्मचारियों ने चंडीगढ़ सेक्टर 17 में पहुंचकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

इंटेक के चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नसीब जाखड़ ने कहा कि केंद्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ केंद्रीय यूनियनों के कॉल पर देश भर के साथ-साथ चंडीगढ़ में भी कर्मचारी हड़ताल पर हैं. नसीब जाखड़ ने कहा कि देश भर में 25 करोड़ कर्मचारी हड़ताल पर हैं.

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मनमानी से सभी वर्ग परेशान हैं. मौजूदा समय मे किसान कृषि कानूनों के खिलाफ सड़कों पर हैं. उन्होंने कहा कि श्रम कोड को वापस लेने की उनकी मांग अहम है, श्रम कानूनों से छेड़छाड़ ना कि जाए और निजीकरण बंद किया जाए. ठेका प्रथा एवं ठेकेदार के माध्यम से लगाये कर्मचारियो को न निकाला जाए. कई महीनों से जिन कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया है उन्हें वेतन दिया जाए और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने समेत कई अहम मांगें हैं.

गौरतलब है कि हड़ताल का असर चंडीगढ़ में भी देखने को मिला. चंडीगढ़ के कई इलाकों में पावर ग्रिड खराब होने के बीच कर्मचारियों की हड़ताल के चलते मेंटनेंस समय पर न होने के कारण कई सेक्टरों में बत्ती गुल रही. वहीं कर्मचारियों यूनियनों ने चेतावनी दी है कि इस हड़ताल के बाद भी मांगें न माने जाने पर आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी.

ये भी पढ़ें: किसान आंदोलनः नेशनल हाइवे-10 और नेशनल हाइवे-44 पर यात्रा करने से बचें- हरियाणा पुलिस

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.