हिमाचल प्रदेश : लाहौल के गोंदला गांव में हिमस्खलन, कोई नुकसान नहीं - Tribal District Lahaul Spiti
🎬 Watch Now: Feature Video
![ETV Thumbnail thumbnail](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/320-214-11449673-thumbnail-3x2-himachal.jpg)
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में दो दिन हुई बर्फबारी के बाद हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है. चंद्रा घाटी में गोंदला गांव के सामने वाली पहाड़ी में भारी हिमस्खलन हुआ है. हिमस्खलन होने से कोई जन हानि नहीं हुई है, लेकिन चंद्रा नदी का बहाव कुछ देर के लिए रुक गया. वहीं केलांग सिस्सू में तीन इंच से अधिक तो दारचा में दो इंच हिमपात हुआ है. ग्रामीण राजीव व दोरजे ने बताया कि आज 11 बजे के करीब गोंदला के सामने वाली पहाड़ी में हिमस्खलन हुआ. उन्होंने कहा कि ताजा बर्फबारी के बाद हिमस्खलन की आशंका से ग्रामीण चिंतित हैं.