ETV Bharat / state

सोनिया गांधी के जन्मदिन पर वसंत कुंज हरिजन बस्ती में महिलाओं को साड़ी बांटी गई - सोनिया गांधी के जन्मदिन पर वसंतकुंज में सैनिटरी नैपकिन बांटे

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के 74 वें जन्मदिन पर दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमृता धवन अपनी महिला मोर्चा के साथ वसंत कुंज के हरिजन बस्ती पहुंचीं. वहां महिलाओं को साड़ी और सैनिटरी नैपकिन वितरण किया. साथ ही बच्चों को बिस्किट और जूस भी दिया.

Sarees were distributed to women in Vasant Kunj Harijan Basti, Delhi on Sonia Gandhi's birthday
सोनिया गांधी का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया
author img

By

Published : Dec 9, 2020, 6:19 PM IST

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज 74 वां जन्मदिन है. इस उपलक्ष में वसंत कुंज इलाके के हरिजन बस्ती में महिला मोर्चा के द्वारा उनका जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया. जिसमें दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अमृता धवन भी शामिल हुईं. यहां पर महिलाओं को साड़ी, बुजुर्गों को कंबल और बच्चों को टॉफी, जूस और बिस्कुट बांटा गया.

सोनिया गांधी का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया

दिल्ली के तमाम इलाकों में इसी तरीके से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया जा रहा है. कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किसानों के आंदोलन को देखते हुए मंगलवार को ही ये ऐलान कर दिया था कि इस बार वो अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी. इसीलिए कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता अपनी अध्यक्ष का जन्मदिन सादगी से मना रहे हैं.

वसंत कुंज की हरिजन बस्ती में सैनिटरी नैपकिन बांटे

वसंत कुंज की हरिजन बस्ती सोनिया गांधी का 74 वां जन्मदिन मनाया गया. यह कार्यक्रम महिला मोर्चा के द्वारा किया गया. जिसमें कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे. साथ ही इसमें एनजीओ ने भी अपनी भूमिका निभाई और यहां पर सैनिटरी नैपकिन भी एनजीओ के द्वारा बांटे गए.

सोनिया गांधी इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी

वैसे तो हर साल कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता अपनी राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाते हैं. लेकिन इस बार कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को ऐलान कर दिया था कि किसानों के आंदोलन को देखते हुए वो इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी.

कार्यकर्ता सादगी से ही जन्मदिन मनाएंगे

अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के ऐलान के बाद कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन को सादगी से ही मनाने का फैसला किया. ना केक काटेंगे ना ढोल बजेंगे और ना ही शोर-शराबा होगा.

For All Latest Updates

TAGGED:

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.