ETV Bharat / state

भाजपा नेताओं ने जोश के साथ निकाली तिरंगा रैली, हर घर तिरंगा अभियान जारी

दिल्ली बीजेपी प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक देशवासी के लिए स्वाभिमान का पर्व है. देश की आजादी में अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले उन शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है, जिनकी बदौलत आज हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं.

author img

By

Published : Aug 13, 2022, 9:13 AM IST

Lodhi Road Tiranga Rally by Bharatiya Janata Party
दिल्ली के लोधी रोड पर तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा नेता

नई दिल्ली : देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) मनाया जा रहा है और इसके साथ-साथ चल रहे हर घर तिरंगा (Har Ghar Tiranga) अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश है. शुक्रवार को दिल्ली के लोधी रोड (Lodhi Road) पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर रैली निकाली. इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नए जिला अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, पूर्व निगम पार्षद तुलसी जोशी (former Corporation Councilor Tulsi Joshi), महामंत्री कंचन भाटिया (General Secretary Kanchan Bhatia) और दिल्ली बीजेपी प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा (Delhi BJP State General Secretary Harsh Malhotra) के साथ सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया कार्यकर्ताओं ने भजन गाए और शहीदों और देश के सम्मान में भारत माता की जय के नारे लगाए.

इस मौके पर दिल्ली बीजेपी प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक देशवासी के लिए स्वाभिमान का पर्व है. देश की आजादी में अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले उन शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है, जिनकी बदौलत आज हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं. स्वतंत्रता दिवस के दिन तक देश के राजधानी दिल्ली के हर घर पर तिरंगा फहराएगा जाएगा. इसके लिए बूथ स्तर पर राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध करवाए जा चुके हैं. इस दौरान प्रभातफेरी, भाजयुमो की तिरंगा यात्रा और देश के लिए विशेष योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों के घरों पर राट्रीय ध्वज तिरंगा लगाए जाने के कार्यक्रम आयोजित किए जांएगे.

भाजपा नेताओं ने जोश के साथ निकाली तिरंगा रैली

इसे भी पढ़ें : गाजियाबाद पुलिस की Half Marathon Run, चल रहा हर घर तिरंगा कार्यक्रम

तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता मोटरसाइकिल और कार में सवार होकर तिरंगा लेकर रवाना हुए. यह यात्रा करीब 7 से 8 किलोमीटर लंबी थी. यह यात्रा लोधी कॉलोनी होते हुए दिल्ली के कई इलाकों में होकर गुजरी. इस दौरान महिलाओं के हाथ में भी तिरंगा था और वह सभी देशभक्ति के गीत पर भारत माता की जय के नारे लगाते हुए आगे बढती जा रही थीं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में इस अभियान को लेकर जोश देखा गया.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.