ETV Bharat / state

छठ पूजा के बाद और प्रदूषित हुई यमुना, दुर्दशा पर दिल्ली के उपराज्यपाल ने जताया दुख

author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : Nov 20, 2023, 8:37 PM IST

LG expressed grief over the plight of Yumna: छठ महापर्व के संपन्न होने के बाद यमुना और अधिक प्रदूषित हो गई है. यमुना नदी के घाट पर जगह-जगह पूजा सामग्री फैली है. इस पर LG ने ट्विटर पर यमुना के इस हालात को लेकर दुख व्यक्त किया है.

Etv Bharat
Etv Bharat

नई दिल्ली: पहले से प्रदूषित यमुना नदी छठ महापर्व के बाद और अधिक प्रदूषित हो गई है. घाट पर जगह-जगह बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया. छठ महापर्व के बाद यमुना नदी के घाट पर जगह-जगह पूजा सामग्री फैली है. छठ के बाद यमुना की तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट करते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दुख जाहिर किया है. यमुना के प्रदूषित पानी और झाग में श्रद्धालुओं के आस्था की डुबकी लगाने पड़ भी उपराज्यपाल ने दुख व्यक्त किया.

प्रदूषित पानी में आस्था की डुबकी: LG ने ट्विटर पर यमुना नदी के घाट पर फैली पूजा सामग्री की फोटो ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, "दीनानाथ भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ छठ महपर्व आज संपन्न हुआ. छठी मईया विदा हुई. यमुना मईया एक बार फिर कलुषित-प्रदूषित ही छूट गईं. व्रती श्रद्धालु एक बार फिर गाद-मलबे और सड़ांघ मे पूजा अर्चना के लिए मजबूर हुए. नदी में जा कर अर्घ्य अर्पण वर्जित हो गया पर यमुना साफ नहीं हुई." छठ महापर्व पर झाग और काले गंदे प्रदूषित पानी के बीच यमुना नदी में हजारों श्रद्धालुओं को आस्था की डुबकी लगानी पड़ी.

  • दीनानाथ भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ छठ महपर्व आज संपन्न हुआ।
    छठी मईया विदा हुईं यमुना मईया एक बार फिर कलुषित-प्रदूषित ही छूट गयीं।
    व्रती-श्रद्धालु एक बार फिर गाद-मलबे और सड़ांघ मे पूजा अर्चना के लिये मजबूर हुये।
    नदी में जा कर अर्घ्य अर्पण वर्जित हो गया पर यमुना साफ नहीं हुई। pic.twitter.com/9muHjGxyYr

    — LG Delhi (@LtGovDelhi) November 20, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

ये भी पढ़ें: उदयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का हुआ समापन

प्रतिबंध के बाद भी यमुना में अर्घ्य: यमुना में झाग न हो इसलिए दिल्ली सरकार की ओर से केमिकल का छिड़काव किया गया था, लेकिन पूरी तरह से झाग खत्म नहीं हुआ. दिल्ली के अंदर आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर से जगह-जगह कृत्रिम घाट बनाकर छठ पूजा की व्यवस्था की गई थी, लेकिन बड़ी संख्या में लोगों ने यमुना नदी में भी छठ महापर्व पर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया. इसके बाद से ही घाट पर पूजन सामग्री व अन्य सामान फैले पड़े हैं. बता दें, राष्ट्रीय हरित अधिकरण और दिल्ली पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी के ओर से यमुना नदी में पूजन सामग्री प्रवाहित करने पर प्रतिबंध लगाया गया है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में प्रदूषण 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया, आज से खुले स्कूल

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.