ETV Bharat / state

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की अस्थियों का यमुनोत्री में होगा विसर्जन

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार रविवार को निगमबोध घाट पर किया गया. उनकी अस्थियों का विसर्जन यमुनोत्री में किया जाएगा. परिवार के लोग उनकी याद में दिल्ली के बड़े पार्कों में पेड़ लगाएगें.

author img

By

Published : Jul 22, 2019, 7:08 PM IST

Updated : Jul 22, 2019, 8:55 PM IST

शीला दीक्षित फाईल फोटोetv bharat

नई दिल्ली: पंचतत्व में विलीन हो चुकी दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की अस्थियों को इलाहाबाद, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब में प्रवाहित किया जाएगा. उनका अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर किया गया था.
परिवार के लोगों ने निर्णय लिया है कि RWA के साथ मिलकर शीला की याद में दिल्ली के बड़े पार्कों में पेड़ लगाएंगे.

शीला दीक्षित की अस्थियों का यमुनोत्री में होगा विसर्जन

यमुनोत्री में किया जाएगा अस्थि विसर्जन
शीला दीक्षित की अस्थियों का विसर्जन यमुनोत्री में भी किया जाएगा. दीक्षित परिवार के करीबी ने बताया कि वह अस्थि कलश को लेकर एक दिन बाद यमुनोत्री जाएंगे. उनके पति विनोद दीक्षित की अस्थियों का विसर्जन भी यमुनोत्री में किया गया था.

शनिवार को हुआ था निधन
बता दें कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री व दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित को रविवार दोपहर नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई थी. यमुना किनारे निगमबोध घाट स्थित CNG शवदाह गृह में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया था. शीला दीक्षित का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. वह 81 साल की थी.

नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
दिल्ली की शिल्पकार कही जाने वालीं शीला दीक्षित को अंतिम विदाई देने के लिए दिल्ली के तमाम नेताओं का जमावड़ा लगा रहा.
उनकी पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी समेत कई नेता पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी.

Intro:नई दिल्ली. पंचतत्व में विलीन हो चुकी दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की अस्थियों (फूलों) को इलाहाबाद, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब में प्रवाहित किया जाएगा. निगमबोध घाट पर जहां उनका अंतिम संस्कार हुआ था, सोमवार सुबह शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित व बेटी लतिका फूल चुनने के आयोजन में शामिल होते हुईं. Body:स्व. शीला दीक्षित के 'फूलों' को इलाहाबाद, गंगोत्री व हेमकुंड साहिब में प्रवाहित किया जाएगा. परिवार के लोगों ने निर्णय लिया है कि आरडब्ल्यूए के साथ मिलकर शीला की याद में दिल्ली के बड़े पार्कों में पेड़ लगाएंगे. ताकि उनकी याद बनी रहे.

पति विनोद दीक्षित की भी अस्थियों का यमुनोत्री में किया गया था विसर्जन

शीला दीक्षित की अस्थियों को खासतौर से विसर्जन यमुनोत्री में भी किया जाएगा. दीक्षित परिवार के करीबी ने बताया कि अस्थि कलश को लेकर एक दिन बाद यमुनोत्री जाएंगे. शीला दीक्षित के पति विनोद दीक्षित की अस्थियों का विसर्जन भी यमुनोत्री में किया गया था.Conclusion:बता दें कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री व दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित को रविवार दोपहर नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई थी. यमुना किनारे निगमबोध घाट स्थित सीएनजी शवदाह गृह में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया था. शीला दीक्षित (81) का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. दिल्ली की शिल्पकार कही जाने वालीं शीला दीक्षित को अंतिम विदाई देने के लिए दिल्ली के तमाम नेताओं का जमावड़ा लगा रहा. शीला दीक्षित की लोकप्रियता ही थी की आम और खास सभी उनकी अंतिम विदाई में शरीक हुए. उनकी पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी समेत कई नेता पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को निजामुद्दीन स्थित आवास से अकबर रोड स्थित कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय लाया गया था.

समाप्त, आशुतोष झा
Last Updated : Jul 22, 2019, 8:55 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.