ETV Bharat / state

दिल्ली सरकार ने यमुना नदी के घाटों पर छठ पूजा करने की दी इजाजत

दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना नदी के घाटों पर छठ पूजा करने की इजाजत दे दी (Chhath Puja to be performed on Yamuna ghats) है. इस बारे में उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी.

author img

By

Published : Oct 21, 2022, 8:48 PM IST

Updated : Oct 21, 2022, 9:02 PM IST

delhi cm arvind kejriwal
delhi cm arvind kejriwal

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने यमुना नदी के किनारे छठ पर्व मनाने की इजाजत दे दी (Chhath Puja to be performed on Yamuna ghats) है. इस बारे में सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट किया, 'यमुना के घाटों पर पहले की तरह छठ पूजा मनाई जाएगी. अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि यमुना प्रदूषित ना हो, ये सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रबंध किए जाएंगे.' वहीं, राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि छठी मईया के आशीर्वाद से हम इस बार दिल्ली में सभी 1,100 घाटों पर छठ पूजा का आयोजन सुनिश्चित करेंगे.

बता दें, इस संबंध में राजस्व मंत्री के माध्यम से मुख्यमंत्री को यमुना नदी के किनारे विभिन्न घाटों पर छठ पूजा के आयोजन के लिए प्रस्ताव भेजा था. अब मुख्यमंत्री ने उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद देते हुए दिल्ली के राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का यमुना की घाटों पर छठ पूजा करने की इजाजत देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. छठी मईया के आशीर्वाद से हम इस बार दिल्ली में सभी 1100 घाटों पर छठ पूजा का भव्य आयोजन सुनिश्चित करेंगे.

ww
सीएम अरविंद केजरीवाल का ट्वीट

यह भी पढ़ें-दिल्ली में इस दिन से शुरू होगा रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान

मुख्यमंत्री की स्वीकृति के मद्देनजर सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि यमुना नदी में कोई भी प्रदूषणकारी सामग्री विसर्जित न हो. इसके लिए अतिरिक्त उपाय किए जाएं. एनजीटी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को सुनिश्चित करने के लिए साइट पर बैनर, पोस्टर, ऑडियो संदेश, सीडीवी की तैनाती जैसे सभी उपाय करने के भी निर्देश दिए गए हैं.

ww
राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत का ट्वीट

दिल्ली सरकार ने जिला प्रशासन को यह भी सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं कि यमुना नदी के सभी घाटों पर अन्य सामान्य संदेशों के अलावा यमुना नदी की सफाई के लिए दिशा-निर्देशों का पालन करने के संदेश भी एलईडी सिस्टम पर प्रदर्शित किए जाएं. वहीं श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए सभी घाटों पर सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स की तैनाती भी की जाएगी.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

Last Updated : Oct 21, 2022, 9:02 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.