ETV Bharat / state

दिल्लीः भाजपा ने निगम उपचुनावों के लिए शुरू किया प्रचार अभियान

बीजपी ने दिल्ली में होने वाले नगर निगम की पांच सीटों पर उपचुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. दिल्ली अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने त्रिलोकपुरी वार्ड के महर्षि वाल्मीकि के मंदिर में पूजा-अर्चना कर चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की.

author img

By

Published : Feb 1, 2021, 3:44 PM IST

bjp launches corporation by elections campaign
दिल्ली भाजपा चुनाव अभियान

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में होने वाले नगर निगम की पांच सीटों पर उपचुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने त्रिलोकपुरी वार्ड के महर्षि वाल्मीकि के मंदिर में पूजा-अर्चना कर चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की. इस अवसर पर आदेश गुप्ता के साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल और प्रदेश उपाध्यक्ष जयवीर राणा भी मौजूद थे.

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने त्रिलोकपुरी और कल्याणपुरी वार्ड के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से बातचीत कर चुनाव की रणनीति बनाई. इसके अलावा भाजपा राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह-प्रभारी डॉक्टर अलका गुर्जर और प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने शालीमार बाग (उत्तरी) में, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने रोहिणी वार्ड-सी में और प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने चौहान बांगड़ वार्ड में जाकर कार्यकर्ताओं से मिलकर होने वाले उपचुनाव के लिए रणनीति बनाई.

आदेश गुप्ता ने केजरीवाल पर लगाए आरोप

प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल सरकार द्वारा नगर निगम का 13,000 करोड़ रुपया नहीं देने के बावजूद निगम सबसे बेहतर काम कर रहा है. चाहे सरकारी स्कूलों को बनाना हो या गरीब बच्चों के घर फ्री राशन पहुंचाना हो. दिल्ली की जनता केजरीवाल सरकार के सारे काले कारनामों को जान चुकी है. इस बार के नगर निगम के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली की जनता को धोखा देने और राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का सबक अवश्य सिखाएगी.

भाजपा की राष्ट्रीय सचिव और दिल्ली की सह-प्रभारी डॉक्टर अलका गुर्जर ने कहा कि केजरीवाल सरकार जितना पैसा प्रचार में खर्च करती है, अगर वह पैसा निगम को मिलता तो महिलाओं, बुजुर्गों और गरीबों को समय पर पेंशन मिलती और निगम कर्मचारियों को समय पर वेतन मिलता.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.