ETV Bharat / sports

CWG 2022: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने सिंधु को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी

author img

By

Published : Aug 8, 2022, 5:34 PM IST

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने सोमवार को फाइनल में कनाडा की मिशेल ली को सीधे गेम में हराकर राष्ट्रमंडल खेलों 2022 की बैडमिंटन महिला एकल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता.

commonwealth games 2022  CWG 2022  india in CWG 2022  PV sindhu  Droupadi Murmu  Narendra Modi  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों 2022  बैडमिंटन प्रतियोगिता  पीवी सिंधु
commonwealth games 2022

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु (PV Sindhu) को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों (commonwealth games 2022) की बैडमिंटन प्रतियोगिता के महिला एकल में स्वर्ण पदक जीतने पर सोमवार को बधाई दी और उन्हें चैंपियन ऑफ चैंपियन्स करार दिया. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने दुनिया की 13वें नंबर की मिशेल को 21-15, 21-13 से हराकर राष्ट्रमंडल खेलों में अपना पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता.

राष्ट्रपति मुर्मू ने सिंधु की जीत के बाद ट्वीट किया, सिंधु ने राष्ट्रमंडल खेलों में बैडमिंटन में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतकर देश का दिल जीत लिया. आपने कोर्ट पर अपने जादुई खेल से लाखों लोगों को मंत्रमुग्ध किया. आप की शानदार जीत से हमारा तिरंगा ऊंचा लहराया और बर्मिंघम में हमारा राष्ट्रगान गूंज रहा है.

  • P V Sindhu has won the nation's heart by winning a historic badminton gold at #CommonwealthGames. You created magic on the court, enthralling millions. Your masterly win makes our Tiranga fly high & our national anthem resonate at Birmingham. Heartiest congratulations!

    — President of India (@rashtrapatibhvn) August 8, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

प्रधानमंत्री मोदी ने सिंधु को ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’ बताया. मोदी ने ट्वीट किया, बेजोड़ पीवी सिंधु चैंपियन ऑफ चैंपियंस है. वह बार-बार दिखाती है कि वह कितनी उत्कृष्ट खिलाड़ी है. उनका समर्पण और प्रतिबद्धता प्रेरणादायी है. राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर उन्हें बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं.

  • The phenomenal @Pvsindhu1 is a champion of champions! She repeatedly shows what excellence is all about. Her dedication and commitment is awe-inspiring. Congratulations to her on winning the Gold medal at the CWG. Wishing her the best for her future endeavours. #Cheer4India pic.twitter.com/WVLeZNMnCG

    — Narendra Modi (@narendramodi) August 8, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

यह भी पढ़ें: CWG 2022: बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने जीता गोल्ड मेडल, देश को दिलाया 19वां स्वर्ण

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.