जेनेवा : अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के सीईओ थिएरी वेल का मानना है कि टोक्यो ओलम्पिक टॉर्च का संदेश ज्यादा प्रभावित नहीं होगा क्योंकि इस समय हम सब कोरोनावायरस से लड़ने के लिए अपने घरों में रूके हुए हैं.

टोक्यो सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं
वेल ने एक बयान में कहा, "टोक्यो ओलम्पिक को अगले साल तक स्थगित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ की ओर से मैं अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति, जापान सरकार और टोक्यो सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं. ये फैसला विश्व हॉकी समुदाय में स्पष्टता लाएगा और मुझे विश्वास है वे सभी खिलाड़ी इस फैसले का समर्थन करेंगे जो अनिश्चितताओं के बीच अपनी तैयारी में लगे हुए थे."

उन्होंने कहा, "हम अगले साल होने वाले टोक्यो ओलम्पिक खेलों को लेकर उत्साहित है."
एक साल के लिए टला टोक्यो ओलम्पिक 2020
टोक्यो ओलम्पिक 2020 को एक साल तक के लिए टाल दिया गया है. जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के साथ खेलों के महाकुंभ को 2021 तक के लिए टालने को तैयार हो गए.

फेडरर ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए देश को दिया करीब 8 करोड़ रुपये का दान
आईओसी और टोक्यो ओलम्पिक-2020 की आयोजन समिति ने बाद में एक संयुक्त बयान में कहा कि आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक और आबे खेलों को 2020 के बाद, 2021 ग्रीष्मकाल में पुर्ननिर्धारित करने को तैयार हो गए हैं.