रांची: कोविड-19 संक्रमण से हर कोई परेशान है तो वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पिता पान सिंह और मां देवकी मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जानकारी मिली है कि उन्हें बरियातू रोड स्थित पल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

धोनी के माता-पिता की स्थिति है सामान्य
अस्पताल के संचालक डॉ. अभिषेक झा से मिली जानकारी के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी के पिता और माता की स्थिति सामान्य है. ऑक्सीजन स्तर भी बेहतर है. संक्रमण ज्यादा नहीं फैला है. उन्होंने कहा कि एक-दो दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी. उनकी स्थिति सही है. डॉक्टर अभिषेक झा ने कहा कि लोगों को घर में भी अब सुरक्षा का ख्याल ज्यादा से ज्यादा करना होगा.