ETV Bharat / international

Nancy Pelosi Taiwan Visit: नैंसी पेलोसी ताइवान से रवाना, चीन ने अमेरिकी राजदूत को किया तलब

अमेरिकी हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा (Nancy Pelosi Taiwan Visit) को लेकर अमेरिका और चीने के बीच तनाव बढ़ गया है. नैंसी पेलोसी ने बुधवार को राजधानी ताइपे में ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन से मुलाकात की. इसके बाद वह वहां से रवाना हो गईं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नैंसी पेलोसी का अगला पड़ाव दक्षिण कोरिया होगा.

author img

By

Published : Aug 3, 2022, 3:17 PM IST

Updated : Aug 5, 2022, 2:55 PM IST

nancy-pelosi-taiwan-visit
पेलोसी ताइवान यात्रा

ताइपे : अमेरिका की प्रतिनिधिसभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ताइवान की यात्रा पूरी कर वहां से रवाना हो गईं. इससे पहले उन्होंने राजधानी ताइपे में ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन और अन्य अधिकारियों से मुलाकात की. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नैंसी पेलोसी और पांच अन्य संसद सदस्य यहां से दक्षिण कोरिया के लिए रवाना हुए. एशिया की यात्रा के तहत पेलोसी का सिंगापुर, मलेशिया और जापान जाने का भी कार्यक्रम है. ताइवान में उन्होंने कहा कि उनका प्रतिनिधिमंडल स्वशासित द्वीप के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शा रहा है.

  • #WATCH | US House Speaker Nancy Pelosi embarks on a US aircraft to leave from Taiwan, after meeting Taiwanese President Tsai Ing-wen, in Taipei

    (Source: Reuters) pic.twitter.com/iHv5Ax2cab

    — ANI (@ANI) August 3, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

वहीं, पेलोसी की ताइवान यात्रा (Nancy Pelosi Taiwan Visit) से खफा चीन ने अमेरिकी राजदूत को तलब कर मामले पर कड़ा विरोध व्यक्त किया है. चीन ने आगाह किया कि अमेरिका को उसकी गलतियों की कीमत चुकानी होगी.

पेलोसी की यात्रा पर रोष व्यक्त करते हुए चीन ने ताइवान के हवाई क्षेत्र के पास कई चीनी लड़ाकू विमान उड़ाए और ताइवान जलडमरूमध्य में सैन्य अभ्यास किया. चीन के उप विदेश मंत्री शी फेंग ने चीन में अमेरिकी राजदूत निकोलस बर्न्स को मंगलवार देर रात तलब किया और पेलोसी की यात्रा पर कड़ा विरोध व्यक्त किया. पेलोसी मंगलवार रात ताइपे पहुंचीं थी. पिछले 25 वर्षों में ताइवान की यात्रा करने वाली वह एक उच्च स्तरीय अमेरिकी अधिकारी हैं.

यह भी पढ़ें- यूएस-ताइवान आर्थिक सहयोग को बढ़ाने पर हमारा जोर : नैंसी पेलोसी

Last Updated : Aug 5, 2022, 2:55 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.