ETV Bharat / international

इंडोनेशिया: सोने की अवैध खदान में भूस्खलन होने से 12 महिलाओं की मौत, दो घायल

author img

By

Published : Apr 29, 2022, 12:55 PM IST

इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर सोने के अवैध खनन के दौरान भूस्खलन की चपेट में आने से 12 महिलाओं की मौत हो गयी. उनके शवों को बचाव दल ने बाहर निकाला.

Indonesia: 12 women killed, two injured in landslide in illegal gold mine
इंडोनेशिया: सोने की अवैध खदान में भूस्खलन होने से 12 महिलाओं की मौत, दो घायल

मेडन : इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर सोने के अवैध खनन अभियान के दौरान भूस्खलन हो गया जिसके चलते करीब 12 महिलाएं कई टन मि्टटी के नीचे दब गई, जिनके शवों को बचाव दल ने बाहर निकाला. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

स्थानीय पुलिस प्रमुख मार्लोन राजगुकगुक ने बताया कि उत्तरी सुमात्रा के मांडैलिंग नेटाल जिले के एक दूरदराज के गांव में एक छोटी और अनधिकृत सोने की खदान में लगभग 14 महिलाएं बृहस्पतिवार को 2 मीटर (6.5 फीट) गहरे गड्ढे में सोने की तलाश कर रही थीं. तभी भूस्खलन ने आसपास की पहाड़ियों को हिला दिया और वे सभी महिलाएं उसकी मिट्टी के नीचे दब गईं.

ये भी पढ़ें- पूर्वी यू्क्रेन में अटैक : गुतारेस ने हमले की निंदा की, अमेरिकी मदद से रूस होगा कमजोर!

राजगुकगुक ने बताया कि दो घंटे तक चले तलाशी एवं बचाव अभियान में दो घायल महिलाओं को बचाया लिया गया और 12 अन्य महिलाओं के शवों को मलबे से निकाला गया. उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने क्षेत्र में सोने के अवैध गड्ढों को बंद कर दिया है जहां से बृहस्पतिवार को हुए भूस्खलन से पहले तक ग्रामीण पारंपरिक तरीके से सोना निकालते थे.
(पीटीआई-भाषा)

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.