ETV Bharat / city

धान की फसल का किसानों को एमएसपी मूल्य दिया जाए: बिजेंद्र यादव

author img

By

Published : Oct 22, 2020, 5:03 PM IST

गाजियाबाद जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिजेन्द्र यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार किसानों का बड़े स्तर पर शोषण कर रही है.

Congress protests against state government
कांग्रेस कमेटी का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

नई दिल्ली/गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आह्वान पर गाजियाबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजेंद्र यादव के नेतृत्व में महानगर कांग्रेस, मोदीनगर कांग्रेस, महिला कांग्रेस कमेटी ने उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

कांग्रेस कमेटी का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन.
'किसानों का बड़े स्तर पर शोषण'

कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिजेन्द्र यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों और किसानों की धान की फसल का क्रय केंद्रों पर नमी बता कर घटौती की जा रही है. धान केंद्रों पर धान की फसल का उचित मूल्य नहीं दिया जा रहा है. उत्तर प्रदेश सरकार किसानों का विभिन्न प्रकार से एवं धान में नमी बताकर अनावश्यक तोल में घटौती कर किसानों का बड़े स्तर पर शोषण किया जा रहा है.

'सरकार द्वारा यूरिया खाद की कालाबाजारी'

विजेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. गन्ने का भुगतान अभी तक नहीं किया है. धान केंद्रों पर नमी के कारण किसानों का शोषण किया जा रहा है. प्रदेश सरकार के संरक्षण में किसानों के लिए अति महत्वपूर्ण यूरिया खाद की कालाबाजारी की गई और किसानों को यूरिया खाद से वंचित किया गया.

प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष विजेंद्र यादव, महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक, जिला महिला अध्यक्ष ममता सिंह, जिला उपाध्यक्ष अमोल वशिष्ठ, जिला उपाध्यक्ष हनी सिंह, पूर्व महानगर उपाध्यक्ष सलीम अहमद सैफी, मोदी नगर अध्यक्ष आशीष, विनीत त्यागी, आसिफ सैफी, पूजा मल्होत्रा, राजाराम भारती, नूर हसन भाटी, अमर सिंह, पवन सिंह, दीपक शर्मा, सुनील कुमार आदि नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.