नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से सटा जिला गाजियाबाद एक बार फिर बढ़ते प्रदूषण स्तर को लेकर सुर्खियों में है. देश के तमाम शहरों की बात करें तो सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में गाजियाबाद प्रथम स्थान पर है. सोमवार को गाजियाबाद का प्रदूषण स्तर 326 एक्यूआई दर्ज किया गया जो कि 'अत्यंत खराब' श्रेणी में है.
रेड जोन में पहुंचा स्तर
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों की माने तो गाजियाबाद का प्रदूषण स्तर रेड जोन में पहुंच चुका है. जनपद में सबसे अधिक प्रदूषण लोनी इलाके में दर्ज किया गया है. यहां एक्यूआई 346 AQI दर्ज किया गया है.
देश में सबसे प्रदूषित शहर
गाजियाबाद | 326 |
नोएडा | 321 |
ग्रेटर नोएडा | 306 |
गुरुग्राम | 250 |
दिल्ली | 306 |
लखनऊ | 264 |
पटना | 214 |
एयर क्वालिटी इंडेक्स जब 0-50 होता है तो इसे 'अच्छी' श्रेणी में माना जाता है. 51-100 को 'संतोषजनक', 101-200 को 'मध्यम', 201-300 को 'खराब', 301-400 को 'अत्यंत खराब', 401-500 को 'गंभीर' और 500 से ऊपर एयर क्वालिटी इंडेक्स को 'बेहद गंभीर' माना जाता है.
एक नजर गाजियाबाद के प्रदूषण स्तर पर
इंदिरापुरम | 321 |
संजय नगर | 300 |
लोनी | 346 |
वसुंधरा | 337 |