ETV Bharat / city

'मुख्यमंत्री मुंगेरी लाल बने हुए हैं, जो सपने में डूबे हुए हैं'

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक में चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई. इस दौरान नवीन जयहिंद बीजेपी पर भी जमकर बरसे.

author img

By

Published : Jul 22, 2019, 7:30 PM IST

मुख्यमंत्री मुंगेरी

नई दिल्ली/फरीदाबाद: विधानसभा चुनाव नजदीक आते देख आम आदमी पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भरना शुरू कर दिया है. फरीदाबाद पहुंचे हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने बड़खल विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया. सम्मेलन में जुटे हजारों कार्यकर्ताओं को देख जयहिंद गद-गद हो गए और हरियाणा में भी दिल्ली की तरह चमत्कार करने की बात कह डाली.

क्लिक कर देखें वीडियो

जयहिंद ने कहा कि आप चमत्कारी पार्टी है. जैसे दिल्ली में जीते वैसे ही अब हरियाणा की बारी है. भाजपा के 75 पार नारे पर जयहिंद ने कहा कि मुख्यमंत्री मुंगेरी लाल बन गए हैं और सपनों में डूबे हुए हैं जब सपने टूटेंगे तब पता लगेगा कि जनता कुछ भी कर सकती है.

पत्रकारों से बात करते हुए नवीन जयहिंद ने फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी की जगह क्राइम सिटी के नाम से पुकारा और कहा कि अगर प्रदेश में कांड करवाने हैं तो फिर से भाजपा को सत्ता में बैठा देना और अगर काम करवाने हैं तो आम आदमी पार्टी को मौका देना.

जयहिंद बोले कि आम आदमी पार्टी डर नहीं सकती क्योंकि हमारी पार्टी बेदाग है इसलिए इस बार हरियाणा में भाजपा का खूंटा उखाड़ के ही दम लेंगे.

Intro:एंकर - विधानसभा चुनाव नजदीक आते देख आम आदमी पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भरना शुरू कर दिया है, फरीदाबाद पहुंचे हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने बडखल विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन में जुटे हजारों कार्यकर्ताओं को देख जयहिंद गदगद हो गये और हरियाणा में भी दिल्ली की तरह चमत्कार करने की बात कह डाली, जयहिंद ने कहा कि आप पार्टी चमत्कारी पार्टी है जैसे दिल्ली में जीते वैसे ही अब हरियाणा की बारी है, भाजपा के 75 पार नारे पर जयहिंद ने कहा कि मुख्यमंत्री मुगेरी लाल बन गये हैं सपनों में डूबे हुए हैं टूटेंगे तब पता लगेगा कि जनता कुछ भी कर सकती है।
Body:वीओ - पत्रकारों से बात करते हुए नवीन जयहिंद ने फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी की बजह क्राईम सिटी के नाम से पुकारा और कहा कि अगर प्रदेश में कांड करवाने हैं तो फिर से भाजपा को सत्ता में बैठा देना और अगर काम करवाने हैं तो आम आदमी पार्टी को मौका देना। वहीं भाजपा के हरियाणा में 75 पार के नारे में पर जयहिंद ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को मुगेरीलाल का नाम दे दिया, कहा कि मुख्यमंत्री मुगेरीलाल की तरह सपने देख रहे हैं। वहीं जयहिंद ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों को भाजपा का ही अंग बताया कि कहा कि इन सभी पार्टियों को भाजपा ने डराया धमकाया हुआ है क्योंकि इन्होंने कांड किये हुए हैं, आम आदमी पार्टी डर नहीं सकती क्योंकि वह बेदाग पार्टी है इसलिये इस बार हरियाणा में भाजपा का खूंटा उखाड के ही दम लेंगे।

बाईट - नवीन जयहिंद, प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा आप पार्टी।

Conclusion:फरीदाबाद--नवीन जयहिंद ने मुख्यमंत्री को बताया मुगेरीलाल, कहा सपने देख रहे हैं 75 पार, हम तो हैं चमत्कारी पार्टी इस बार हरियाणा में करेंगे चमत्कार।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.