ETV Bharat / bharat

असम-मिजोरम सीमा संघर्ष : टीएमसी ने भाजपा पर साधा निशाना - असम मिजोरम सीमा संघर्ष पर अभिषेक बनर्जी का ट्वीट

तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी ने असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद को लेकर हुए संघर्ष की घटना काे लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है.

असम
असम
author img

By

Published : Jul 27, 2021, 12:13 PM IST

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी ने असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद को लेकर हुए संघर्ष में कम से कम छह पुलिसकर्मियों के मारे जाने और 80 अन्य लोगों के घायल होने की घटना पर हैरानी जताते हुए मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निगरानी में लगातार इस प्रकार की घटनाओं ने भारत में लोकतंत्र की मौत को आमंत्रित किया है.

ट्वीट
ट्वीट

आपकाे बता दें कि असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद के अचानक खूनी संघर्ष में तब्दील हो जाने से राज्य की संवैधानिक सीमा की सुरक्षा कर रहे असम पुलिस के कम से कम 6 जवानों की मौत हो गई और एक पुलिस अधीक्षक समेत 80 अन्य लाेग घायल हो गए.

तृणमूल के राष्ट्रीय सचिव ने ट्वीट किया कि मैं असम-मिजोरम सीमा पर हुई निर्मम हिंसा का समाचार सुनकर स्तब्ध हूं. मैं शोकसंतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. भाजपा की निगरानी में लगातार इस प्रकार की घटनाओं ने भारत में लोकतंत्र की मौत को आमंत्रित किया है.

इसे भी पढ़ें : Assam mizrom dispute: असम-मिजोरम सीमा पर फायरिंग, 6 जवानों की मौत, 80 लोग जख्मी

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों क्रमशः हिमंत बिस्वा सरमा और जोरमथंगा से बात की और उनसे विवादित सीमा पर शांति सुनिश्चित करने और सौहार्दपूर्ण समाधान खोजने का आग्रह किया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.