ETV Bharat / bharat

श्रीलंका ने आठ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

author img

By

Published : Feb 27, 2022, 4:05 PM IST

भारतीय मछुआरे जब पाक समुद्र-संधि में मछली पकड़ रहे थे, तभी वहां श्रीलंकाई नौसैनिक पहुंच गए और आठ मछुआरों को पकड़ (Eight Indian fishermen arrested by Sri Lankan Navy) लिया. मछुआरों के संघों के मुताबिक, नौसेना के कर्मियों ने मछली पकड़ने के जाल भी काट दिये.

श्रीलंका
श्रीलंका

रामेश्वरम (तमिलनाडु) : श्रीलंका की नौसेना (Sri Lankan Navy) ने कत्चाथीवु के अपतटीय क्षेत्र में मछली पकड़ने (Fishing in the offshore area of Katchatheevu Sri Lanka) के दौरान रविवार तड़के आठ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार (Eight Indian fishermen arrested by Sri Lankan Navy) कर लिया. मस्त्य पालन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने पत्रकारों को बताया कि कई मछुआरे 26 फरवरी को रामेश्वरम से मशीनीकृत नौकाओं में मछली पकड़ने (Rameswaram fishermen caught while Fishing) के लिए निकले थे.

भारतीय मछुआरे जब पाक समुद्र-संधि में मछली पकड़ रहे थे, तभी वहां श्रीलंकाई नौसैनिक पहुंच गए और आठ मछुआरों को पकड़ लिया. मछुआरों के संघों के मुताबिक, नौसेना के कर्मियों ने मछली पकड़ने के जाल भी काट दिये. दूसरी तरफ, फिर से मछुआरों को गिरफ्तार करने के बाद, यहां मछुआरों में तनाव और चिंता है. उन्होंने सरकार से इस मुद्दे का स्थाई समाधान खोजने की दिशा में कदम उठाने की मांग की है.

पढ़ें : श्रीलंका की नौसेना ने 11 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

इससे पहले, श्रीलंका की नौसेना ने 11 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था. उत्तर में डेल्फ्ट द्वीप के पास इन मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था. नौसेना के मुताबिक, वे समुद्र की सतह पर जाल डाल कर मछलियां पकड़ रहे थे. इन गतिविधियों का स्थानीय मछुआरों पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने और देश में मत्स्य संसाधनों की धारणीयता सुनिश्चित करने के लिए श्रीलंका के जल क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने को रोकने के नौसेना के गश्त के तहत ये गरिफ्तारियां की गईं थीं.

बता दें कि मछुआरों का मुद्दा दोनों देशों के बीच एक विवादस्पद मुद्दा बना हुआ है. भारत में अपने तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर आए श्रीलंका के विदेश मंत्री जीएल पेइरिस और उनके भारतीय समकक्ष एस. जयशंकर के साथ वार्ता के दौरान मछुआरों का मुद्दा उठा था.

यह भी पढ़ें- जयशंकर ने श्रीलंका के विदेश मंत्री के साथ वार्ता की, मछुआरों का मुद्दा उठाया

जयशंकर ने कहा था कि मछुआरों के मुद्दे पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया और सहमति बनी कि द्विपक्षीय तंत्र को शीघ्र बैठक करनी चाहिए. अर्थव्यवस्था को संकट से उबारने के लिए कहीं अधिक व्यापक पर्यटन के महत्व को स्वीकार किया गया. साथ ही व्यापक संपर्क के जरिए दोनों देशों के लोगों के बीच संबंध के महत्व का भी जिक्र किया गया. गौरतलब है कि श्रीलंका ने 25 जनवरी को 56 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया था.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.