ETV Bharat / bharat

राजस्थान की महिला ने पंजाब के AAP नेता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, आप नेता समेत 4 के खिलाफ FIR दर्ज

author img

By

Published : May 20, 2023, 3:48 PM IST

Updated : May 20, 2023, 4:01 PM IST

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिला निवासी एक महिला ने पंजाब के आप नेता समेत तीन अन्य के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है. वहीं, आप नेता ने केस दर्ज होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन पर लगाए जा रहे आरोपों को साजिश करार (AAP leader accused of sexual harassment) दिया.

AAP leader of Punjab accused, AAP leader accused of sexual harassment
पंजाब के AAP नेता पर लगाया यौन शोषण का आरोप.
आप नेता दीप कंबोज

श्रीगंगानगर. राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक महिला ने पंजाब के अबोहर के आप नेता दीप कंबोज पर यौन शोषण और गर्भपात करवाने का मामला दर्ज करवाया है. महिला ने दीप कंबोज के तीन अन्य साथियों पर भी इस मामले में शामिल होने के आरोप लगाए हैं. वहीं, श्रीगंगानगर की महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इतना ही नहीं महिला ने पंजाब के अबोहर में एक प्रेस वार्ता कर बताया कि आप नेता दीप कंबोज ने उसका यौन शोषण किया, जिससे वो गर्भवती हो गई. इसके बाद कंबोज ने नशीली दवा पिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया.

पंजाब आप नेता समेत चार के खिलाफ एफआईआर - महिला ने बताया कि वह उसके परिवार के खिलाफ दर्ज एक मामले में आप नेता दीप कंबोज से मदद मांगने गई थी, लेकिन कंबोज ने पार्टी ऑफिस में भीड़ होने का हवाला देते हुए उसे अलग से मुलाकात करने की बात कही. इसके बाद कंबोज ने उसके साथ श्रीगंगानगर के एक होटल में शारीरिक संबंध बनाया. महिला ने आगे आप नेता दीप कंबोज के तीन अन्य साथियों पर भी उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. साथ ही कहा कि आप नेता ने उसका श्रीगंगानगर और चंडीगढ़ में यौन शोषण किया.

इसे भी पढ़ें - निकाय चुनाव में 'आप' को दें अवसर, क्योंकि हमारे पास है झाड़ू : संजय सिंह

उधर, आप नेता दीप कंबोज ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखा. कंबोज ने कहा कि महिला उसे ब्लैकमेल कर रही है. वो पिछले छह माह से इस महिला के संपर्क में थे, लेकिन उन पर जो यौन शोषण के आरोप लगाए जा रहे हैं, वो पूरी तरह से निराधार हैं. कंबोज कहा कि ये महिला राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल थी और हनी ट्रैप में लोगों को फंसा कर पैसे लूटने का काम करती है. आगे उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही इस महिला ने उनसे 30 लाख रुपए मांगे थे. इतना ही नहीं कंबोज ने कहा कि उन्होंने पार्टी के सीनियर नेताओं को भी इस वाकया से अवगत करा दिया है. वहीं, इस मामले में श्रीगंगानगर के एसपी परिस देशमुख ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

Last Updated : May 20, 2023, 4:01 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.