ETV Bharat / bharat

Priyanka Gandhi Chhattisgarh Visit: कांकेर के पंचायती राज महासम्मेलन में शामिल होंगी प्रियंका गांधी, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Oct 5, 2023, 5:14 PM IST

Priyanka Gandhi Chhattisgarh Visit प्रियंका गांधी शुक्रवार को कांकेर में पंचायती राज महासम्मेलन में शामिल होंगी. प्रियंका के दौरे की पूरी तैयारियां की जा चुकी है. प्रियंका कांकेर में एक सभा को संबोधित करेंगी, जहां लाखों लोगों के जुटने की संभावना है.

Priyanka Gandhi Kanker visit
प्रियंका गांधी का कांकेर दौरा

कांकेर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले चौथी बार कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आ रही है. 6 अक्टूबर को प्रियंका का कांकेर दौरा है. यहां वो गोविंदपुर के मैदान में नगरीय निकाय और पंचायती राज महासम्मेलन में शामिल होंगी. इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे. कार्यक्रम में 866 करोड़ रुपए के 518 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जाएगा. कांग्रेस की ओर से प्रियंका के दौरे की तैयारियां पूरी हो चुकी है.

प्रियंका का दौरा खास: बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव का उत्तर बस्तर इलाके में ये दौरा बेहद खास माना जा रहा है. कार्यक्रम की तैयारियों को देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रियंका की सभा में लाखों लोग शामिल होंगे. इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किए गए हैं. दरअसल, जिस क्षेत्र में प्रियंका का दौरा है, वो क्षेत्र नक्सल प्रभावित इलाका है.

कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है. इसके अलावा कार्यक्रम स्थल में व आसपास में महिला पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं. ताकि कार्यक्रम में किसी भी तरह की कोई समस्या न आए. -दिव्यांग पटेल, एसपी, कांकेर

Priyanka Gandhi And Smriti Irani Durg Visit: छत्तीसगढ़ में गुरुवार को चढ़ेगा सियासी पारा, प्रियंका गांधी और स्मृति ईरानी का दुर्ग दौरा
Bharose Ka Sammelan बस्तर पहुंचीं प्रियंका गांधी ने किया चुनावी शंखनाद, 'भाजपा ने आपको निर्भर बनाया, आत्मनिर्भर नहीं'
Priyanka Gandhi Chhattisgarh Visit: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा, 21 सितंबर को दुर्ग में महिला समृद्धि सम्मेलन में लेंगी हिस्सा

कांकेर में प्रियंका गांधी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम: दोपहर 12 बजे तक प्रियंका रायपुर पहुंच जाएंगी. 12 बजे रायपुर से रवाना होंगी. 12:30 बजे प्रियंका कांकेर पहुंचेंगी. 12:35 में प्रियंका गांधी का गोविंदपुर खेल मैदान में आगमन होगा. इस दौरान वो भव्य सभा को संबोधित करेंगे. यहां विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी स्टॉलों का प्रियंका का भ्रमण करेंगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.