शिमला: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज शिमला के समीप छराबड़ा में राष्ट्रपति निवास में विकसित ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन किया. मशोबरा के समीप स्थित राष्ट्रपति निवास जिसे पूर्व में 'प्रेसिडेंशियल रिट्रीट' कहा जाता था, आगामी 23 अप्रैल, 2023 से आगुंतकों एवं पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा. इससे अब पर्यटक और आमजन भी यहां का भ्रमण कर सकेंगे और ट्यूलिप गार्डन में स्ट्रांग, गोल्ड, डेनमार्क, वेलेमार्क, जम्बोपिंक और लैपटॉप जैसी ट्यूलिप की विभिन्न किस्मों का दीदार कर सकेंगे.
![President Draupadi Murmu In Shimla](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/18285646_one.jpg)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति निवास के परिसर का भ्रमण किया और अन्य फूलों व पौधों के बारे में जानकारी प्राप्त की. उद्घाटन के उपरांत राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी ट्यूलिप गार्डन का भ्रमण किया. राष्ट्रपति निवास में नेचर ट्रेल और बागीचे भी 23 अप्रैल से प्रकृति प्रेमियों एवं यहां आने वाले अन्य लोगों के लिए खोल दिए जाएंगे. इसके लिए राष्ट्रपति भवन की अधिकारिक वेबसाइट visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग करवाई जा सकती है.
![President Draupadi Murmu In Shimla](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/18285646_four.jpg)
शिमला पहुंचने के एक दिन बाद कल यानि 19 अप्रैल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगी. राष्ट्रपति 10 मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित करेंगी. 20 अप्रैल को राष्ट्रपति के सम्मान में राजभवन में एक कार्यक्रम का आयोजन होगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 अप्रैल को दिल्ली वापस लौटेंगी. बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के चार दिवसीय प्रवास पर आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राष्ट्रपति का स्वागत किया. राष्ट्रपति के साथ उनके परिजन भी उपस्थित रहे.
![President Draupadi Murmu In Shimla](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/18285646_three.jpg)
Read Related Articles: President Shimla Visit: शिमला पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, CM-राज्यपाल ने किया स्वागत, जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर