ETV Bharat / bharat

यूपी की सियासत : प्रियंका गांधी की घोषणाएं विपक्षी पार्टियों के लिए बनीं 'सिरदर्द'

author img

By

Published : Oct 21, 2021, 8:05 PM IST

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक पास लड़कियों को इलेक्ट्रिक स्कूटी देने की घोषणा की है. प्रियंका के इस घोषणा के बाद विपक्षी पार्टियां कहीं न कहीं उलझन में पड़ गई हैं.

priyanka
priyanka

लखनऊ : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) से पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की सक्रियता और रणनीति से सत्तारूढ़ भाजपा के साथ दूसरे राजनीतिक दलों की बेचैनी बढ़ती जा रही है. प्रियंका गांधी एक के बाद एक निर्णय से भाजपा, सपा, बसपा सहित अन्य दलों के नेताओं के माथे पर चिंता की लकीरें खींच रही हैं.

दो दिन पहले प्रियंका ने यूपी की राजनीति में ऐसा मास्टरस्ट्रोक खेला कि विपक्षियों के चेहरों की हवाइयां उड़ गईं. महिलाओं को सशक्त करने के लिए प्रियंका गांधी ने विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का एलान कर दिया. राजनीतिक गलियारों में इसकी खूब चर्चा हुई और महिलाओं ने खुशी जाहिर की. अभी विरोधी राजनीतिक दल मास्टरस्ट्रोक का तोड़ निकाल पाते कि गुरुवार को प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की सरकार बनने पर इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक पास लड़कियों को इलेक्ट्रिक स्कूटी देने की घोषणा कर दी.

प्रियंका ने की बड़ी घोषणाएं.

जनता से मिलकर कांग्रेस तैयार कर रही मेनिफेस्टो
प्रियंका के इस वादे से एक बार फिर यूपी की सियासत में हलचल पैदा हो गई है और सरकार बनाने का ख्वाब देख रही पार्टियां कहीं न कहीं उलझन में पड़ गई हैं. बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस अपना घोषणा पत्र तैयार कर रही है. प्रियंका गांधी के दिशा- निर्देशन में मेनिफेस्टो कमेटी जनता के बीच जाकर ही मेनिफेस्टो तैयार भी कर रही है. इस मेनिफेस्टो में छात्राओं को स्मार्ट फोन और स्कूटी देने की घोषणा को शामिल किया है.

अभी कई और प्रतिज्ञाएं बाकी
कांग्रेस पार्टी के नेता बताते हैं कि अभी तो प्रियंका गांधी ने सिर्फ दो ही प्रतिज्ञाएं ली हैं और विपक्षी दलों की रातों की नींद हराम हो गई है. अभी तो कई और प्रतिज्ञाएं बाकी हैं. अब विपक्षी दल सोचे कि उन्हें क्या करना है? समाज में तो संदेश जा ही रहा है कि कांग्रेस राजनीति में आम जनता को कितना महत्व देने पर विचार कर रही है.

महिलाओं, बेटियों की आवाज बन रहीं प्रियंका
राजनीतिक जानकारों के अनुसार प्रियंका गांधी यूपी में महिलाओं के साथ खड़ी हुई नजर आ रही हैं. धीरे-धीरे ही सही लेकिन अब प्रदेश की महिलाओं में प्रियंका का क्रेज बढ़ने लगा है, जहां भी वे जाती हैं सेल्फी लेने का क्रेज दिखने लगता है. अब वे महिलाओं और बेटियों की आवाज बनती जा रही हैं. यूपी में महिलाओं पर जब भी कोई बात आती है प्रियंका उनके साथ खड़ी नजर आती हैं. हाथरस का मामला हो या फिर उन्नाव का प्रियंका दुख बंटाने परिवार के बीच पहुंचीं. सरकार की तरफ से जब प्रियंका के झाड़ू लगाने पर तंज कसा गया तो उन्होंने इसे महिलाओं का अपमान बताकर दलित बस्ती में महिलाओं के साथ झाड़ू लगा दी. इससे दलित महिलाओं के बीच प्रियंका ने अपनी पैठ जमा ली. वहीं, हाल ही में आगरा में मृत सफाई कर्मी के घर पहुंच कर वाल्मिकी समाज की भी सहानुभूति भी हासिल की.

इसे भी पढ़ें-प्रियंका का बड़ा एलान: यूपी में जीते तो देंगे इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी और स्मार्टफोन

भाजपा सरकार में बहन बेटियां असुरक्षित, कांग्रेस देगी सुरक्षा : अंशू अवस्थी
कांग्रेस के डिजिटल मीडिया संयोजक व प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी कहते हैं कि प्रियंका गांधी और कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है कि 2022 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर इंटर पास बहनों को स्मार्टफोन दिए जाएंगे और स्नातक पास बहनों को इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएगी. यह एक ऐतिहासिक निर्णय है. कांग्रेस पार्टी ने अपनी दूसरी प्रतिज्ञा जनता के सामने जाहिर किया है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में लगातार हमारी बहन और बेटियों को उपेक्षित होना पड़ा. प्रदेश में महिलाओं और बेटियों के प्रति घटनाएं बढ़ती चली गईं. सरकार हर बार बलात्कारियों और अपराधियों के साथ नजर आई. उत्तर प्रदेश में नारी शक्ति को सम्मान मिले, उनका स्वाभिमान बढ़े, उनको सुरक्षा मिले, कांग्रेस पार्टी और प्रियंका गांधी संकल्पित हैं और काम कर रहे हैं.

प्रियंका के कदम से विपक्षी दलों में बेचैनी : रफत फातिमा
कांग्रेस प्रवक्ता रफत फातिमा का कहना है कि जिस तरह से प्रियंका गांधी ने यूपी विधानसभा चुनाव में 40 फीसद भागीदारी महिलाओं को दी है, उससे विपक्षी दलों में बौखलाहट है. बौखलाहट में जो लगातार बयानबाजी हो रही है इससे कहीं न कहीं उनके अंदर बेचैनी है, क्योंकि सत्ता खिसकती हुई नजर आ रही है. प्रियंका गांधी लगातार महिलाओं के बीच में और महिलाओं के सशक्त करने की कोशिश कर रही हैं. उनकी पहली प्रतिज्ञा 40% महिलाओं को राजनीति में भागीदारी देने की है तो दूसरी प्रतिज्ञा स्मार्टफोन और स्कूटी देने की है. ये महिलाओं को विकास की ओर अग्रसर करने की पहल है. रफत फातिमा ने कहा कि बेटियां पढ़ेंगी, बढ़ेंगी और अपने अधिकारों के लिए लड़ेंगी, यह प्रियंका गांधी की सोच है. क्योंकि वह खुद महिलाओं के न्याय की लड़ाई लड़ रही हैं. हर पीड़ित परिवार से मिलने प्रियंका गांधी लगातार पहुंच रही हैं. वे जनता के बीच बनी हैं, इसलिए उनका क्रेज भी बना हुआ है. अब यह विपक्षी दलों को सोचना होगा.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.