ETV Bharat / bharat

गुजरात: गांधीनगर में राष्ट्रीय आम महोत्सव आयोजित

author img

By

Published : May 31, 2022, 6:56 AM IST

गुजरात में गांधीनगर के राम कथा मैदान में सरकार की ओर से राष्ट्रीय आम महोत्सव 2022 आयोजित की गयी. इस मैंगो फेस्टिवल में आम की 350 से अधिक किस्मों को प्रदर्शित किया गया.

The National Mango Festival included over 350 types of mangoes
गुजरात: गांधीनगर में राष्ट्रीय आम महोत्सव का आयोजन

गांधीनगर: राज्य सरकार ने गांधीनगर के राम कथा मैदान में तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव 2022 की मेजबानी की. राज्य पर्यटन एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार तीन दिवसीय आयोजन के पहले दिन 46,280 किलो और दूसरे दिन 60 हजार किलो आम बिके. आमों के बारे में जानने को लेकर लोग काफी उत्साहित दिखे.

राष्ट्रीय आम महोत्सव 2022: गांधीनगर राम कथा मैदान में राष्ट्रीय आम महोत्सव का आयोजन किया गया. इस बीच, राज्य के पर्यटन प्रशासन ने तीन दिवसीय उत्सव के दौरान एक करोड़ रुपये से अधिक के आमों की बिक्री का अनुमान लगाया. नतीजतन, पहली बार राष्ट्रीय आम महोत्सव को बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली.

ये भी पढ़ें-अब ड्रोन से घरों तक पहुंचेगी डाक सेवा, गुजरात में हुई शुरुआत

350 से अधिक वेरायटी प्रदर्शित : मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 27 मई को राष्ट्रीय महोत्सव का उद्घाटन किया गया था. इस दौरान मुख्यमंत्री 13 से अधिक राज्यों के डीलरों के साथ स्टॉलों पर गये और विभिन्न राज्यों के आमों के बारे में जाना. गांधीनगर राम कथा मैदान में आयोजित मैंगो फेस्टिवल में आम की 350 से अधिक किस्मों को प्रदर्शित किया गया. उत्सव के दौरान विभिन्न मनोरंजन कार्यक्रम जैसे प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और बच्चों के लिए विशेष गतिविधियां भी आयोजित की गयी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.