ETV Bharat / bharat

ऐसे करें गोवर्धन पूजा की तैयारी व पूजा, गोवर्धन परिक्रमा का लें संकल्प

author img

By

Published : Oct 18, 2022, 12:57 PM IST

गोवर्धन पूजा के जरिए भगवान कृष्ण ने अपने गांव में सभी को प्रचुर वर्षा के लिए प्रकृति के संरक्षण का महत्व सिखाते हुए गोर्वधन के महत्व को समझाया था. तभी से ब्रजक्षेत्र समेत कई जगहों पर हिन्दू धर्म को मानने वाले लोग इसे गोवर्धन पूजा व अन्नकूट के रूप में मनाते हैं.

Govardhan Puja Plan and Preparation Tips For Govardhan Puja
गोवर्धन पूजा ( फाइल फोटो सौ. सोशल मीडिया)

गोवर्धन पूजा को भगवान इंद्र पर भगवान कृष्ण की जीत के पर्व के रूप में मनाया जाता है. कहा जाता है कि कार्तिक प्रतिपदा के दिन भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत की मदद से अपने गांव के लोगों को भगवान इंद्र के क्रोध से बचाते हुए अपना प्रभाव दिखाया था, जिससे इंद्र का अभिमान चूर-चूर हो गया था. इसी पूजा के जरिए भगवान कृष्ण ने अपने गांव में सभी को प्रचुर वर्षा के लिए प्रकृति के संरक्षण का महत्व सिखाते हुए गोर्वधन के महत्व को समझाया था. तभी से ब्रजक्षेत्र समेत कई जगहों पर हिन्दू धर्म को मानने वाले लोग इसे गोवर्धन पूजा व अन्नकूट के रूप में मनाते हैं.

गोवर्धन पूजा विधि (Govardhan Puja Vidhi)
गोवर्धन पूजा का मथुरा, वृंदावन व गोकुल के साथ साथ पूरे ब्रज क्षेत्र में खास महत्व है. इस दिन इन इलाकों में भगवान कृष्ण के साथ साथ गोवर्धन पर्वत की पूजा करने का प्राविधान है. गोवर्धन पूजा को किसान खास तौर पर करते हैं. इसके लिए घरों में खेत की शुद्ध मिट्टी अथवा गाय के गोबर से लेपकर पूरा घर-द्वार और घर का आंगन साफ करते हैं. खेतों, दरवाजों व मंदिरों में गोवर्धन पर्वत या भगवान कृष्ण की गोवर्धन पर्वतधारी आकृति बनाकर उन्हें 56 भोग का नैवेद्य चढ़ाया जाता हैं, ताकि उनको खुश करके अपने मंगल की कामना की जा सके.

ऐसे करें गोवर्धन पूजा की तैयारी

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें.
  • पुरुष पूजा सामग्री एकत्रित करके व अन्य तैयारियां करें.
  • महिलाएं घर की रसोई में ताजे पकवान तैयार किए जाते हैं.
  • घर के आंगन में या दरवाजे पर अथवा खेत में गोबर से भगवान गोवर्धन की प्रतिमा तैयार की जाती है.
  • इसके साथ में गाय, भैंस, खेत खलियान, बैल, खेत के औजार, दूध दही एवम घी वाली चीजों को भी सम्मिलित किया जाता है.
  • भगवान के नैवेद्य चढ़ाएं .
  • इसके उपरांत भगवान कृष्ण व गोवर्धन भगवान की कथा सुनाएं.
  • भगवान कृष्ण व गोवर्धन भगवान की आरती करें.
  • पूजन खत्म होने के बाद आसपास में प्रसाद का वितरण करें.
  • इसके पश्चात् पूरे परिवार के साथ प्रसाद ग्रहण करते हुए भोजन करें.
  • गोवर्धन पूजा के जरिये खेती से जुड़ी सभी चीजों एवम प्राकृतिक संसाधनों की पूजा करें.
  • गोवर्धन पूजा के जरिए प्रकृति के महत्व व संरक्षण का संदेश देने की कोशिश करें और लोगों को प्रेरित करें.

इसे भी देखें : क्या आप जानते हैं गोवर्धन पूजा की कथा, इसी के जरिए मिला था प्रकृति संरक्षण का संदेश

ऐसे होती है गोवर्धन पूजा
गोवर्धन पूजा के दिन लोग गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाते हैं और उसकी आराधना करते हैं. पूजा करने के अलावा लोग इस दिन 56 या 108 चीजों का भोग भी लगाते हैं. इस दिन बने इस खास भोग को भगवान कृष्ण जी और गोवर्धन पर्वत को अर्पित किया करते हैं. इस दौरान भगवान कृष्ण जी की मूर्ति का अभिषेक करते हैं. फिर उनको दूध-दही से स्नान कराते हैं और उन्हें नए कपड़े अर्पित करके भोग लगाने के लिए आमंत्रित किया जाता है.

इसे भी देखें : क्यों मनाते हैं दीपावली, यह हैं हमारे पौराणिक व धार्मिक प्रसंग व प्रमुख कारण

गोवर्धन पर्वत परिक्रमा (Govardhan Parvat Parikrama)
गोवर्धन पूजा का मथुरा, वृंदावन व गोकुल के साथ साथ पूरे ब्रज क्षेत्र के लोगों में गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा का क्रेज है. लोग अन्य दिनों के साथ इस दिन खास तौर पर गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करते हैं. हिन्दू धर्म में पूजा के साथ साथ परिक्रमा का बहुत अधिक महत्व है. इसलिए जिसके पास समय होता है वह गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करके आज के दिन की पूजा को संपन्न करते हैं.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.