दीपावली का पर्व हमारे हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है. इसे त्योहारों की एक श्रृंखला के रुप में हर साल मनाया जाता है. दीपावली का का त्योहार दीपावली के आगे पीछे मनाए जाने वाले 5 मुख्य त्योहारों से जुड़ा है. दीपावली का त्योहार पांच दिनों तक मनाने का विधान है. इसकी शुरुआत धनतेरस के दिन से होकर नरक चौदस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैय्या दूज के पर्व पर जाकर खत्म होती है.
आइए जानते हैं अबकी बार दीपावली 2022 के पांच दिन कब से शुरू हो रहे हैं और हर एक त्योहार की तिथियां क्या हैं और उसके पूजन का सही समय क्या है...
![Diwali Celebration Date Time Shubh Puja Muhurat](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/16652486_deepawali-2022-3.jpg)
1-धनतेरस : दीपावली 2022 के महापर्व की शुरुआत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाए जाने वाले धनतेरस से हो जाती है. इस दिन घर परिवार में सुख समृद्धि के लिए धनतेरस का पर्व मनाया जाता है. धनतेरस के अवसर पर धन के देवता कुबेर, यम और औषधि के देव धनवंतरी के पूजन का प्राविधान है. अबकी बार धनतेरस का पर्व 22 अक्टूबर दिन शनिवार को मनाया जाएगा.
2-नरक चतुर्दशी : हमारे देश में नरक चौदस को छोटी दीपावली के नाम से भी मनाया जाता है. नरक चतुर्दशी दीपावली के त्योहारों की श्रृंखला का दूसरा त्यौहार है. इसे नरक चौदस या नरक चतुर्दशी या नर्का पूजा व रूप चौदस या काली चौदस के नाम से भी जाना जाता है.आज के दिन भगवान श्री कृष्ण ने नरकासुर नामक राक्षस का वध किया था. उसी के नाम से इस दिन को नरक चौदस कहा जाता है. इस साल नरक चौदस का त्योहार इस साल 23 अक्टूबर दिन रविवार को मनाया जाएगा.
इसे भी देखें : धनतेरस को लेकर ऐसी हैं हमारी धार्मिक मान्यताएं, इन नामों से मनाया जाता है त्योहार
![Diwali Celebration Date Time Shubh Puja Muhurat](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/16652486_deepawali-2022-1.jpg)
3-दीपावली: देशभर में दीपावली मनायी जाती है. यह पांच दिवसीय रौशनी के महोत्सव का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है. यह कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है. इस दिन गणेश-लक्ष्मी के पूजन का विधान है. इसके अलावा भगवान श्री राम की लंका विजय के बाद अयोध्या वापस लौटने की खुशी में मनाया जाने वाला त्योहार है. इस साल दीपावली का त्योहार 24 अक्टूबर दिन सोमवार को मनाया जाएगा.
इसे भी देखें : क्या आपने सुन रखी हैं धनतेरस से जुड़ी पौराणिक कहानियां, एक बार जरुर पढ़ें
4-गोवर्धन पूजा या अन्नकूट: दीपावली के अगले दिन प्रतिपदा पर गोवर्धन पूजा या अन्नकूट का त्योहार मनाया जाता है. कई जगहों पर इसका खास महत्व है. यह पावन पर्व भगवान श्री कृष्ण के द्वारा गोवर्धन पर्वत उठा कर मथुरावसियों की रक्षा करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. इस साल गोवर्धन या अन्नकूट पूजा 25 अक्टूबर दिन मंगलवार की जाएगी.
5- भैय्या दूज: भैय्या दूज या यम द्वितीया का पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाये जाने का नियम है. यह त्योहार भी राखी की तरह भाई-बहन को समर्पित माना जाता है. इस दिन भाई बहन के यमुना स्नान का विशेष महत्व है. इस साल भैय्या दूज का पर्व 26 अक्टूबर दिन बुधवार को मनाया जाएगा.
ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप