ETV Bharat / bharat

रांची में पुलिस और सहायक पुलिसकर्मियों के बीच झड़प, कई घायल

author img

By

Published : Sep 18, 2020, 5:45 PM IST

Updated : Sep 18, 2020, 7:32 PM IST

रांची के मोरहाबाद मैदान में कई दिनों से सहायक पुलिसकर्मी जमे हुए हैं. यहां पर राज्यभर से सहायक पुलिसकर्मी पहुंचे हैं. यह लोग स्थाई करने की मांग पर अड़े हुए हैं.

Clash between police and assistant police personnel
पुलिस और सहायक पुलिस कर्मियों के बीच झड़प

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबाद मैदान में शुक्रवार को पुलिस और सहायक पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गई. पुलिस ने सहायक पुलिसकर्मियों पर लाठीचार्ज किया, जिसमें दोनों तरफ से कई पुलिसकर्मी घायल हो गए.

वहां मौजूद कई मीडियाकर्मियों को भी चोट लगी है. रांची के मोरहाबाद मैदान में पिछले कई दिनों से सहायक पुलिसकर्मी जमे हुए हैं. यहां पर पूरे राज्य से सहायक पुलिसकर्मी पहुंचे हैं. यह लोग स्थाई करने की मांग पर अड़े हुए हैं.

पुलिस और सहायक पुलिसकर्मियों के बीच झड़प

सभी जिले के सहायक पुलिसकर्मियों को एसएसपी और एसपी ने समझाया और आश्वासन दिया, लेकिन सहायक पुलिसकर्मी नहीं माने. सैकड़ों की संख्या में सहायक पुलिसकर्मी रांची के मोरहाबादी मैदान में डेरा डाले हुए हैं.

Last Updated : Sep 18, 2020, 7:32 PM IST

For All Latest Updates

TAGGED:

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.