जांजगीर चांपा में निर्भया कांड का विरोध, भाजपा महिला मोर्चा ने सीएम बघेल से मांगा इस्तीफा - भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail

By

Published : Jul 8, 2022, 4:09 PM IST

जांजगीर चांपा जिला में अधेड़ महिला के साथ हुई निर्भया जैसी वारदात के विरोध में भाजपा लगातार बघेल सरकार को घेर रही (BJP Mahila Morcha protest against Nirbhaya case in Janjgir Champa ) है. इस बीच जांजगीर चांपा के कचहरी चौक में भाजपा महिला मोर्चा ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. भाजपा ने अधेड़ महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है. साथ ही प्रदेश में बढ़ते अपराध के लिए राज्य सरकार को दोषी ठहराया. महिलाओं ने राज्य की बघेल सरकार से इस्तीफे की मांग की है. निर्भया हत्या कांड की तरह इस हत्या कांड में मृतका को न्याय दिलाने की मांग को लेकर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के साथ विधायक और सांसद ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया.

For All Latest Updates

ABOUT THE AUTHOR

author-img

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.