भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है, 15 वर्षों में कुछ कर नहीं पाए: फूलोदेवी नेताम - कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष
🎬 Watch Now: Feature Video
![ETV Thumbnail thumbnail](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/640-480-18569567-thumbnail-16x9-imgh.jpg)
कोरिया: छत्तीसगढ़ कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी नेताम सोमवार को कोरिया पहुंची. राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम महिला कांग्रेस संगठन को चुनावी साल में सक्रिय और मजबूत करने के लिए दौरा कर रही हैं. महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष बैकुंठपुर कांग्रेस कार्यालय में विधायक अम्बिका सिंहदेव से मिली और महिला कार्यकर्ताओं को अगले चुनाव के लिए संबोधित किया.
भाजपा के चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान पर महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम ने कहा कि "भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है. 15 वर्षों में कुछ कर नहीं पाए. गौरक्षा भी नहीं कर पाए. अब भाजपा गौठान में महिला स्व सहायता समूह को बरगलाने का काम कर रही. जबकि भूपेश बघेल के गौठान योजना से समूह की महिलाएं खुश हैं और आत्मनिर्भर बन रहीं हैं."
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए महिला संगठन को जगाने और उन्हें रिचार्ज करने की पहल कर रही हैं. बैठक के दौरान नेताम ने राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में चर्चा की गई. ताकि कांग्रेसी महिला मंडल राज्य सरकार के कार्यों को समझें और जनता के बीच पहुंचाए.