Baloda Bazar: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष की लोकसभा सदस्यता रद्द होने पर कांग्रेसजनों ने गांधी चौक पर किया सत्याग्रह - राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता
🎬 Watch Now: Feature Video
![ETV Thumbnail thumbnail](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/640-480-18090902-thumbnail-16x9-img.jpg)
बलौदाबाजार: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने पर कांग्रेसियों ने रविवार को स्थानीय गांधी चौक पर एकदिवसीय सत्याग्रह किया. जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस, शहर और ग्रामीण के संयुक्त सत्याग्रह में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया भी शामिल हुए. कांग्रेसजनों ने कहा कि "केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने, संसदीय परंपरा से सवाल उठाने और अडानी पर जांच की मांग करने पर केंद्र सरकार ने राहुल गांधी के खिलाफ साजिश कर सदस्यता रद्द की है. राजनीति से प्रेरित उक्त कार्रवाई जनभावनाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है. कार्यक्रम को कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, जीव जंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष विद्याभूषण शुक्ला, पूर्व विधायक जनक राम वर्मा, जिलाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष तुलसी राम वर्मा, जिला पंचायत सदस्य परमेश्वर यदु, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम गिरी, जिला पंचायत सदस्य सुमित्रा धृतलहरे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पद्मेश्वरी साहू, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संतोष तिवारी, महामंत्री प्रभाकर मिश्रा, प्रभारी महामंत्री गोपी साहू ने भी संबोधित किया.