ETV Bharat / state

डोंगरगांव : महिलाओं की पहल, बाजार में उपलब्ध करा रहीं सस्ते मास्क

author img

By

Published : Mar 21, 2020, 7:12 PM IST

Updated : Mar 21, 2020, 11:08 PM IST

डोंगरगांव में स्व-सहायता समूह की महिलाएं कपड़ों के मास्क बनाकर इन्हें बाजार में उपलब्ध करा रही हैं.

women-are-making-masks-of-clothes-in-dongargaon-of-rajandagaon
कपड़ों के मास्क

डोंगरगांव/राजनांदगांव : कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर नगर सहित अन्य क्षेत्रों में मास्क की किल्लत बढ़ गई है, इसकी वजह से लोग अलग-अलग तरीकों से मास्क बनाने और उपलब्धता पर ध्यान दे रहे हैं. इसी कड़ी में नगर के स्व-सहायता समूह की महिलाएं मास्क बनाने का काम कर रही हैं और इन्हीं मास्क को लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है.

महिलाएं बाजार में उपलब्ध करा रहीं सस्ते मास्क

डोंगरगांव नगर में जहां मास्क और सैनिटाइजर की भारी कमी हो रही है. वहीं महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं कम लागत में मास्क तैयार कर रही हैं. जिन्हें जरूरत है, वो लोग इन मास्क को महिला समूह से खरीद सकते हैं.

महिलाएं घरों में बना रही मास्क

अधीरा महिला स्व-सहायता समूह की लता यादव और संस्कृति महिला स्व-सहायता समूह की शांति साहू मास्क बनाने के काम में लगी हुई है. नगर की कुछ जागरूक महिलाओं ने भी अपने घरों में मास्क बनाने की शुरुआत कर दी हैं, इसे जल्द ही आम लोगों को निशुल्क बांटने की तैयारी है.

Last Updated : Mar 21, 2020, 11:08 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.