ETV Bharat / state

Chhattisgarh Weather: 24 घंटे भीषण लू चलने के बाद तापमान में होगी गिरावट, इन इलाकों में होगी हल्की बारिश

author img

By

Published : Jun 17, 2023, 9:25 AM IST

Chhattisgarh Weather Updates: छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कुछ स्थानों पर भीषण लू चलने का अलर्ट जारी किया है. अगले 2 दिनों में दक्षिण छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंचने का संकेत मौसम विभाग ने दिया है. chhattisgarh monsoon 2023

Chhattisgarh Weather Updates
छत्तीसगढ़ में लू का अलर्ट

रायपुर: 2 जून को नौतपा खत्म होने के बाद से ही प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है. कुछ जगहों पर लू चलने जैसी स्थिति भी देखने को मिल रही है. शुक्रवार को मौसम विभाग ने भीषण लू चलने को लेकर 2 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है. शुक्रवार को सर्वाधिक तापमान 46.1 डिग्री सक्ति में दर्ज किया गया. रायपुर में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री दर्ज किया गया. शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है.

अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा. उसके बाद दक्षिण छत्तीसगढ़ में 2 से 3 डिग्री की गिरावट संभावित है. छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के एक-दो स्थानों पर लू चल सकती है. एक द्रोणिका उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल से ओडिशा तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. जिसके प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं. इसके साथ ही प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बादल गरजने के साथ ही आंधी भी चल सकती है.- मौसम वैज्ञानिक जनक राम साहू

चक्रवात 'बिपरजॉय' कमजोर होकर 'डीप डिप्रेशन' में बदला, गुजरात-राजस्थान में आज भी होगी बारिश
बिपरजॉय के अवशेष पूर्वी भारत में मानसून को आगे बढ़ाने में कर सकते हैं मदद : मौसम विज्ञानी
Jagdalpur News: बिजली का तार बना काल, खेतों में घास चर रहे 14 मवेशियों की एक झटके में मौत

छत्तीसगढ़ के शहरों का तापमान: शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री. माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री. बिलासपुर का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 30 डिग्री. पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री. अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री. जगदलपुर का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री. दुर्ग का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री. राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.