ETV Bharat / state

जनजातीय मामलों की राज्यमंत्री बनी रेणुका सिंह

सांसद रेणुका सिंह को मोदी कैबिनेट में जगह मिली है. रेणुका को जनजातीय मामलों का राज्यमंत्री बनाया गया है.

author img

By

Published : May 31, 2019, 1:12 PM IST

राज्यमंत्री बनी रेणुका सिंह

रायपुर/नई दिल्ली: सरगुजा सांसद रेणुका सिंह को मोदी कैबिनेट में जगह मिली है. रेणुका को जनजातीय मामलों का राज्यमंत्री बनाया गया है. इस विभाग का कैबिनेट मंत्री अर्जुन मुंडा को बनाया गया है. कल शपथ ग्रहण के बाद आज मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो रहा है.

कल रेणुका सिंह ने केंद्रीय राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रेणुका सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.

कांग्रेस के 14 विधानसभा सीटों वाले सरगुजा क्षेत्र से रेणुका सिंह लोकसभा पहुंची हैं. विधानसभा चुनाव में इस संभाग की 14 में से 14 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी लेकिन लोकसभा चुनाव में उल्टा हो गया. कांग्रेस के खेलसाय सिंह को तेजतर्रार छवि वाली रेणुका सिंह ने लोकसभा चुनाव में करीब 1 लाख 35 हजार वोटों से मात दी.

Intro:Body:

renuka 

Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.