ETV Bharat / state

नगर सरकार: छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े नगर निगम में क्या हैं चुनावी मुद्दे ?

रायपुर नगर निगम में किए गए कार्यों को लेकर जनता ने अपनी राय दी है, महापौर के कार्यकाल से कुछ लोग खुश हैं तो कुछ ने कमियां भी गिनाई है.

author img

By

Published : Dec 18, 2019, 12:58 PM IST

Updated : Dec 19, 2019, 7:27 AM IST

नगर सरकार रायपुर
नगर सरकार रायपुर

रायपुर: खारून नदी के तट पर बसा रायपुर प्रदेश का सबसे बड़ा शहर है. वहीं रायपुर नगर निगम प्रदेश का सबसे पुराना और सबसे बड़ा नगर निगम है. रायपुर नगर निगम का कुल बजट करीब 300 करोड़ है. कांग्रेस के प्रमोद दुबे वर्तमान में रायपुर नगर निगम के महापौर हैं.

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े नगर निगम में क्या हैं चुनावी मुद्दे ?

रायपुर शहर को प्रदेश का विकास मॉडल होने का दावा भी किया जाता है. बावजूद इसके आज भी यहां के लोग मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं.

एक नजर में रायपुर नगर निगम

  • रायपुर की कुल जनसंख्या 10 लाख 48 हजार 120
  • रायपुर नगर निगम में कुल वार्ड 70
  • निगम में कुल मतदाता 8.96 लाख
  • निगम में महिला मतदाता 4.38 लाख
  • निगम में पुरुष मतदाता 4.57 लाख
  • क्षेत्र में अन्य मतदाताओं की संख्या 242
  • निगम में बीजेपी पार्षदों की संख्या 37
  • निगम में कांग्रेस पार्षदों की संख्या 29
  • निगम में निर्दलीय पार्षदों की संख्या 4

रायपुर नगर निगम की समस्याएं

  • सफाई स्थिति बदहाल
  • नालियों में भराव के कारण गंदगी
  • मच्छरों से लोग परेशान
  • गंदगी से बिमारियां का खतरा
  • क्षेत्र में विकास मूलभूत सुविधाओं की कमी
  • समार्ट सिटी के नाम पर बेफिजूल खर्च
  • बिना जरूरत साइकिल ट्रैक का निर्माण
  • साइकिल ट्रैक पर गुमटी वालों का अवैध कब्जा
  • शहर की तालाबों की स्थिती बदहाल
  • तालाब सौंदर्यीकरण के नाम पर भ्रष्टाचार
  • यातायात की समस्या
  • पीने का पानी की समस्या

विपक्ष का आरोप

  • महापौर ने 5 साल में नहीं किया कोई काम
  • फंड के हिसाब से किया गया है काम
  • महापौर के काम से नाराज है शहर की जनता

रायपुर नगर निगम की उपलब्धियां

  • तेलीबांधा तालाब सौन्दर्यीकरण
  • ओपन जीम की व्यवस्था
  • सेंट्रल लाइब्रेरी का निर्माण
  • बेहतर पेयजल की व्यवस्था

रायपुर: खारून नदी के तट पर बसा रायपुर प्रदेश का सबसे बड़ा शहर है. वहीं रायपुर नगर निगम प्रदेश का सबसे पुराना और सबसे बड़ा नगर निगम है. रायपुर नगर निगम का कुल बजट करीब 300 करोड़ है. कांग्रेस के प्रमोद दुबे वर्तमान में रायपुर नगर निगम के महापौर हैं.

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े नगर निगम में क्या हैं चुनावी मुद्दे ?

रायपुर शहर को प्रदेश का विकास मॉडल होने का दावा भी किया जाता है. बावजूद इसके आज भी यहां के लोग मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं.

एक नजर में रायपुर नगर निगम

  • रायपुर की कुल जनसंख्या 10 लाख 48 हजार 120
  • रायपुर नगर निगम में कुल वार्ड 70
  • निगम में कुल मतदाता 8.96 लाख
  • निगम में महिला मतदाता 4.38 लाख
  • निगम में पुरुष मतदाता 4.57 लाख
  • क्षेत्र में अन्य मतदाताओं की संख्या 242
  • निगम में बीजेपी पार्षदों की संख्या 37
  • निगम में कांग्रेस पार्षदों की संख्या 29
  • निगम में निर्दलीय पार्षदों की संख्या 4

रायपुर नगर निगम की समस्याएं

  • सफाई स्थिति बदहाल
  • नालियों में भराव के कारण गंदगी
  • मच्छरों से लोग परेशान
  • गंदगी से बिमारियां का खतरा
  • क्षेत्र में विकास मूलभूत सुविधाओं की कमी
  • समार्ट सिटी के नाम पर बेफिजूल खर्च
  • बिना जरूरत साइकिल ट्रैक का निर्माण
  • साइकिल ट्रैक पर गुमटी वालों का अवैध कब्जा
  • शहर की तालाबों की स्थिती बदहाल
  • तालाब सौंदर्यीकरण के नाम पर भ्रष्टाचार
  • यातायात की समस्या
  • पीने का पानी की समस्या

विपक्ष का आरोप

  • महापौर ने 5 साल में नहीं किया कोई काम
  • फंड के हिसाब से किया गया है काम
  • महापौर के काम से नाराज है शहर की जनता

रायपुर नगर निगम की उपलब्धियां

  • तेलीबांधा तालाब सौन्दर्यीकरण
  • ओपन जीम की व्यवस्था
  • सेंट्रल लाइब्रेरी का निर्माण
  • बेहतर पेयजल की व्यवस्था
Intro:छत्तीसगढ़ के सबसे पुराने और बड़े नगर निगम है।रायपुर शहर 70 वार्डों में फैला है , नगर निगम इस नगर निगम का बजट 3000 करोड़ से भी ज्यादा है।।नगर निगम रायपुर की जनंसख्या 10 लाख 48 हजार 120 है। नगर निगम में वर्तमान में कांग्रेस से महापौर प्रमोद दुबे है।। निगम में कुल 70 वार्डो में भाजपा के 37 पार्षद , कांग्रेस के 29 पार्षद , 4 निर्दलीय पार्षद है।। रायपुर नगर निगम के 70 वार्डो में कुल वोटर्स की संख्या 8.96 लाख है। 4.57 लाख पुरुष वोटर्स 4.38 लाख महिला वोटर्स और 242 थर्ड जेंडर वोटर्स को सँख्या है।।





प्रमुख मुद्दे-

*रायपुर शहर को प्रदेश में विकास का एक मॉडल माना जाता है लेकिन आम लोगो को बुनियादी सुविधाओं की कमी भी सही तरह से नही मिल पा रही है... आम जनता का कहना है कि वार्ड में सफाई को लेकर बेहतर तरह से काम नही हो पाते, नालियां भी महीनों महीनों में साफ होती है।

* मच्छर से आम जनता परेशान...

राजधानी में मच्छरों की समस्या से आमजन बेहद परेशान है, नालियां में साफ सफाई नही होने गंदगी से मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है।। आमजन बीमारियों के शिकार हो रहे है।

* समार्ट सिटी के नाम पर कई खर्च इस तरह से हुए हैं जिनकी कोई खास उपयोगिता नजर नहीं आती मसलन 1 करोड़ रुपए खर्च कर बनाया गया लेकिन साइकिल ट्रैक में गाहे-बगाहे ही लोग साइकिल चलाते नजर आते। वही गुमटियों वालो का ट्रैक।मे कब्जा रहता है।।

*वहीं शहर की पहचान रहे पुराने तालाब की स्तिथि जस की तस है। सौंदर्यीकरण के नाम पर कागजों पर जमकर तो पैसा बहाया गया लेकिन जमीन पर यह नहीं उतर पाया।।

* शारदा चौक से तात्यापारा चौक सड़क चौड़ीकरण

लंबे समय से शारदा चौक से तात्यापारा चौक सड़क चौड़ीकरण का काम रुका है , शहर के व्यस्ततम इलाको में होने के कारण यहां यातायात के दबाव ज्यादा रहता है जिसके कारण ट्रैफिक जाम की समस्या से आम नागरिकों को जुझना पड़ता है।।

*पानी को लेकर भी वार्डो में समस्या आज भी पानी राजधानी के वार्डो में दूषित जल की शिकायत आती है। वही कुछ वार्डो में पानी में पानी में जोक भी निकलने है।।





Body:विपक्ष का कहना है कि महापौर के द्वारा इन 5 सालो में कुछ बेहतर काम नही किया गया , भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने विकास कार्य के लिए राशि दी है उन्ही के नतीजतन काम किया गया हैं।। वही महापौर के 5 साल के कामो को आम जनता भुलाना चाहती है।।

बाईट

संजय श्रीवास्तव

भाजपा प्रवक्ता

महापौर प्रमोद दुबे का दावा है कि उन्होंने रायपुर में अपने कार्यकाल के दौरान इतना कार्य किया है जिसकी चर्चा पूरे देश भर में है , तेलीबांधा तालाब सौन्दर्यकरण से लेकर , ओपन जीम, सेंट्रल लाइब्रेरी, शहर में पानी के लिए बेहतर पेयजल व्यवस्था , के साथ अन्य विकास कार्य किए गए है....

बाईट


Conclusion:रायपुर नगर निगम की बात की जाए तो भाजपा के पार्षदों की संख्या हमेशा ज्यादा रही है यही कारण है कि पिछले 10 सालों से भले ही महापौर कांग्रेस का रहा हो लेकिन सभा पति भारतीय जनता पार्टी के बनते आ रहे है।। लेकिन इस बार जनता सीधे महापौर का चुनाव ना कर सिर्फ अपना पार्षद ही चुनेगे।। इसका असर ना केवल महापौर बल्कि सभापति चयन पर ही दिखेगा।। वहीं जहां जनता पहले पार्षद और मेयर के लिए दो बार मतदान करते थे वही इस बार के चुनाव जनता केवल पार्षदों को चुनने के लिए अपने मतदान का प्रयोग करेगा।।
Last Updated : Dec 19, 2019, 7:27 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.