ETV Bharat / state

Chhattisgarh weather today: छत्तीसगढ़ में गर्मी की तपिश हुई कम, तापमान में भी गिरावट

author img

By

Published : Apr 24, 2023, 9:51 AM IST

छत्तीसगढ़ में पिछले चार-पांच दिनों से मौसम में बदलाव हुआ है. प्रदेश के कई जिलों के तापमान में 5 से 7 डिग्री तक की गिरावट हुई है, जिस वजह से छत्तीसगढ़ के मौसम में ठंडक बनी हुई है.

Chhattisgarh weather today
छत्तीसगढ़ में आज का मौसम

रायपुर: छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से मौसम कुछ राहत देने वाला बना हुआ है. प्रदेश के कई जिलों का पारा गिरा है. द्रोणिका और चक्रवात की वजह से नमी के साथ ठंडी हवा प्रदेश में चल रही है, जिस वजह से मौसम में बदलाव हुआ है. सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान में खास बदलाव नहीं होने की संभावना है. रविवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 36 डिग्री राजनांदगांव में दर्ज किया गया. रायपुर में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री दर्ज किया गया है,यहां के तापमान में 8 डिग्री की गिरावट की गई है. सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

प्रदेश का मौसम पूर्वानुमान: मौसम वैज्ञानिक जनक राम साहू ने बताया कि "एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रीय चक्रवात के रूप में पंजाब और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर तक फैला हुआ है. एक द्रोणिका की अनियमित गति दक्षिण छत्तीसगढ़ से दक्षिण तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली हुई है, जिसके प्रभाव से सोमवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने या फिर गरज चमक के साथ छींटे पड़ने का अनुमान लगाया गया है. प्रदेश के एक-दो जगहों पर गरज चमक के साथ आंधी चलने, आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी संभावना है."

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh price today: छत्तीसगढ़ में आज सोना और चांदी महंगा, पेट्रोल डीजल की कीमतें भी बढ़ी, मंडी भाव स्थिर

प्रदेश के शहरों का तापमान: रायपुर का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 21 डिग्री. माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 34 डिग्री न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री. बिलासपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री. पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 34 डिग्री न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री. अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री. जगदलपुर का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री. दुर्ग का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री. राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 36 डिग्री न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.