ETV Bharat / state

कांग्रेस सुधर जाए नहीं तो निकाय चुनाव में जवाब देने को तैयार है जनता: रमन - बीजेपी का प्रदर्शन

रमन सिंह ने कांग्रेस पर तंज कसा है,उन्होंने कहा है कि चारों तरफ अंधेरा है, पहरेदार लुटेरा है.

कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
author img

By

Published : Jun 22, 2019, 10:07 PM IST

Updated : Jun 22, 2019, 10:14 PM IST

रायपुर: बीजेपी आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है. पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भी रायपुर में धरनास्थल पहुंचे. यहां उन्होंने कांग्रेस पर बड़े आरोप लगाते हुए जमकर हमला बोला.

कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

रमन सिंह ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि चारों तरफ अंधेरा है, पहरेदार लुटेरा है. किसानों की कर्जमाफी, बिजली बिल आधा करने और शराबबंदी सब मामलों में सरकार फेल है.

लोकसभा चुनाव में ही कांग्रेस को जनता का जवाब मिल गया है. बीजेपी का प्रदर्शन कांग्रेस को चेतावनी है कि सुधर जाए नहीं तो जनता नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में जवाब देने को तैयार है.

धरनास्थल पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और राजेश मूणत भी मौजूद थे उन्होंने भी कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा.

रायपुर: बीजेपी आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है. पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भी रायपुर में धरनास्थल पहुंचे. यहां उन्होंने कांग्रेस पर बड़े आरोप लगाते हुए जमकर हमला बोला.

कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

रमन सिंह ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि चारों तरफ अंधेरा है, पहरेदार लुटेरा है. किसानों की कर्जमाफी, बिजली बिल आधा करने और शराबबंदी सब मामलों में सरकार फेल है.

लोकसभा चुनाव में ही कांग्रेस को जनता का जवाब मिल गया है. बीजेपी का प्रदर्शन कांग्रेस को चेतावनी है कि सुधर जाए नहीं तो जनता नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में जवाब देने को तैयार है.

धरनास्थल पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और राजेश मूणत भी मौजूद थे उन्होंने भी कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा.

Intro:cg_rpr_bjp_dharna_on_state_govt_7203517

रायपुर। प्रदेश में दिनो दिन बढ़ रहे अराजकता अव्यवस्था भय का वातावरण, वादाखिलाफी एवं मूल-भूत आवश्यकताओं की पूर्ति करने में असफल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी आज पूरे प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों में प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जबरदस्त धरना प्रदर्शन करते हुए भूपेश सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया। प्रदेशभर के सभी जिला मुख्यालयों में भाजपा के नेताओं ने बागडोर संभाली और कांग्रेस सरकार की धज्जियां उड़ा दी। रायपुर बूढ़ातालाब धरना स्थल पर एक दिवसीय धरना देकर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। धरने में प्रमुख रूप से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश के पूर्व मंत्री विधायक बृजमोहन शामिल हुए।

धरने को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने अंदाज में कहा कि बयान चारो तरफ अंधेरा है, पहरेदार लुटेरा है। किसानों की कर्जमाफी, बिजली बिल आधा करने और शराब बंदी सब मामलों में सरकार फेल है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला करते हुए कहा कि छह महीने के भीतर भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़वासियों के समक्ष जो उदाहरण प्रस्तुत किया हैं वह बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि हमें भी 15 वर्षों तक प्रदेश की जनता ने आशीर्वाद दिया था और हमने उनके आशा और विश्वास को पूरी इमानदारी और मेहनत के साथ जो छत्तीसगढ़ पहले अति पिछड़ा एवं बीमारू राज्य कहा जाता था उसे हमने चुनिंदा विकसित राज्यों की श्रेणी में ला खड़ा किया था। परन्तु प्रदेश की कांग्रेस सरकार को प्रदेश की जनता ने जिस आशा और उम्मीद के साथ सत्ता की चाबी सौंपी उस पर ये सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी हैं। जिन लुभावने वादों और नारों के साथ इन लोगों ने सत्ता तो हासिल कर ली परन्तु आज उसी जनता के साथ वादाखिलाफी और छलावा कर रहे हैं। मैं पूरे विश्वास के साथ यह कह सकता हूं कि प्रदेश में लुटेरों की सरकार आ गई हैं। चारों तरफ गोरख धंधे शुरू हो गए हैं। लूटखसोट हो रहा है। प्रदेश अराजकता विषमता की स्थिति की ओर तेजी से बढ़ रहा है। सरकार आते ही तबादला उद्योग प्रारंभ हो गया, सरप्लस बिजली वाला छत्तीसगढ़ प्रदेश अंधकार में डूब रहा है, किसानों के साथ छल हुआ, बेरोजगारों के साथ छल हुआ, महिलाओं और युवाओं के साथ छल हुआ। प्रदेश के सारे विकास के कार्य जहां के तहां ठप पड़ चुके हैं। प्रदेश कर्ज में डूबता जा रहा है। तेजी से विकास कर रहा वो छत्तीसगढ़ का विकास पूरी तरह अवरूध्द हो चुका हैं। प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हर मोर्चे पर प्रदेश की सरकार पूरी तरह विफल हो गई है। जनता से किए जिन वादों के साथ इन लोगों ने सत्ता संभाली आज उसी जनता को जेल की सलाखों का भय दिखाया जा रहा है। प्रदेश के किसानों को कर्जमाफी का झुनझुना दिखाते हुए उन्हें बुरी तरह ठगा गया हैं। कर्जमाफी तो नहीं हुआ परन्तु उन्हें अब फसल लेने के लिए नया कर्ज भी नहीं दिया जा रहा है। प्रदेश का किसान बीज, खाद और पैसे के अभाव में अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है। प्रदेश के पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने भूपेश बघेल सरकार को ललकारते हुए कहा कि क्या हुआ उनका आईना, उस पर अपना चेहरा देखा की नहीं। यदि नहीं देखा हैं तो यह समझ लें लोकसभा चुनावों में प्रदेश की जनता ने उनका असली चेहरा उन्हीं के आईने में दिखा दिया हैं। लंबे चौड़े वादे तो खूब किये थे इन्होंने परन्तु आज छह महीने तक प्रदेश की कांग्रेस सरकार विकास का एक ईंट जोड़ नहीं पायी। राज्य सरकार बीते 6 महीने में अपना एक काम तो बताए हमारे किए कामो का शिलान्यास करके श्रेय लेने का दौर चल रहा है।

बाईट- डॉ रमन सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा

मयंक ठाकुर, ईटीवी भारत, रायपुरBody:नोConclusion:
Last Updated : Jun 22, 2019, 10:14 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.