ETV Bharat / state

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को कांग्रेसियों ने दिखाए काले झंडे

author img

By

Published : Apr 14, 2022, 4:14 PM IST

Updated : Apr 14, 2022, 5:23 PM IST

अंबेडकर जयंती पर केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर (Hardeep Singh Puri in mahasamund ) पहुंचे. रायपुर से हरदीप पुरी महासमुंद पहुंचे. जहां कांग्रेसियों ने काले झंडे दिखाकर उनका विरोध किया. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम मंत्री का विरोध किया

Congressmen showed black flags to Hardeep Singh Puri
हरदीप सिंह पुरी को कांग्रेसियों ने दिखाए काले झंडे

रायपुर: अंबेडकर जयंती के मौके पर एक दिन के प्रवास पर केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी रायपुर पहुंचे. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी रायपुर से सीधे महासमुंद के लिए रवाना (Hardeep Singh Puri in mahasamund ) हुए. जहां उन्हें कांग्रेसियों ने काले झंडे दिखाए. दरअसल, पेट्रोलियम मंत्री महासमुंद प्रवास के दौरान पटेवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महासमुंद पहुंचे और निरीक्षण किया. जिसके बाद वो जिला स्वास्थ्य केंद्र मेडिकल कॉलेज पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिए.पेट्रोलियम मंत्री जैसे ही महासमुंद मुख्यालय पहुंचे तभी केंद्रीय मंत्री के काफिले को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखाने की कोशिश की.

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

काले झंडे दिखाने के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग भी कांग्रेसी करने लगे. देश में लगातार बढ़ते पेट्रोल, डीजल और गैस के दामों को लेकर कांग्रेसियों ने केंद्रीय मंत्री के काफिले को काला झंडा दिखाया है. इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्रीय मंत्री वापस जाओ के नारे भी लगाए. जिसके बाद कांग्रेसियों और पुलिस के बीच झूमा-झटकी भी हुई.

बता दें कि लगातार देश में बढ़ती महंगाई के कारण पूरे देश में कांग्रेसी केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी दौरान गुरुवार को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी जब महासमुंद पहुंचे तो कांग्रेसियों ने उनके काफिले को काला झंडा दिखाते हुए उनके वापस जाने के नारे लगाए.

Last Updated : Apr 14, 2022, 5:23 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.