ETV Bharat / state

बापू के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : किरण कौशल

author img

By

Published : Oct 18, 2019, 10:19 AM IST

Updated : Oct 18, 2019, 11:23 AM IST

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर जिला प्रशासन और नगर पालिक निगम कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में गांधी विचार पदयात्रा का आयोजन किया गया. इसमें कलेक्टर सहित जिले के अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए

विचार पदयात्रा

कोरबा: गांधीगिरी से न सिर्फ सामाजिक बल्कि आर्थिक बदलाव भी संभव है. बापू के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने की सालों पहले थे. उक्त बातें कलेक्टर किरण कौशल ने घंटाघर में आयोजित गांधी विचार पदयात्रा समारोह में कही. बापू के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए जिला प्रशासन ने जिला मुख्यालय में गांधी विचार पदयात्रा आयोजित की. इसमें कलेक्टर सहित जिले के अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए.

विचार पदयात्रा

पढ़ें:रंग ला रही है ETV भारत की अपील: कुम्हारों के लिए छग में जो हो रहा है, वो हर जगह होना चाहिए

कलेक्टर ने कहा है कि महात्मा गांधी के जीवन दर्शन को आत्मसात कर व्यापक रूप से सकारात्मक सामाजिक, आर्थिक बदलाव लाए जा सकते हैं. गांधीन ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर अपने जीवन के सबसे महान लक्ष्य को प्राप्त किया और देश को स्वतंत्रता का रास्ता दिखाया. उन्होने कहा कि गांधी के विचारों, उनके सिद्धांतों को विश्व स्तर पर प्रतिष्ठा मिली है. यह विचार पदयात्रा कलेक्टर कार्यालय से शुरू होकर कोसाबाड़ी चौक, निहारिका सुभाष चैक होते हुए घंटाघर पहुंची जहां सभा के साथ खत्म हुई.

administration-and-municipality-organized-padh-yatra-in-korba-district
विचार पदयात्रा

इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ एस जयवर्धन ने कहा कि सत्य और अहिंसा का मार्ग गांधी दर्शन का महत्वपूर्ण अंग है. हम गांधी के महान व्यक्तित्व का कुछ अंश भी ग्रहण करें, तो निश्चित रूप से व्यापक बदलाव संभव है.

Intro:कोरबा. गांधीगिरी से न सिर्फ सामाजिक बल्कि आर्थिक बदलाव भी संभव है बापू के विचार आज भी उतना ही प्रासंगिक हैं, जितने कि सालों पहले थे। इन्हीं विचारों के साथ, बापू के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए जिला प्रशासन ने जिला मुख्यालय में गांधी पदयात्रा का आयोजन किया। जिसमें कलेक्टर सहित जिले के अन्य प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।Body:उक्त बातें कलेक्टर कौशल ने घंटाघर में आयोजित गांधी विचार पदयात्रा समारोह के दौरान कही।
महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में गांधी विचार पदयात्रा का आयोजन किया गया। किरण कौशल ने कहा है कि महात्मा गांधी जी के जीवन दर्शन को आत्मसात कर व्यापक रूप से सकारात्मक सामाजिक, आर्थिक बदलाव लाए जा सकते हैं। गांधी जी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलकर अपने जीवन के सबसे महान लक्ष्य को प्राप्त किया तथा देश को स्वतंत्रता दिलाई। उन्होने कहा कि गांधी जी के विचारों, उनके सिद्धांतों को विश्व स्तर पर प्रतिष्ठा प्राप्त हुई है, हम उनके इन विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं, यही इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है।Conclusion:गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय से विचार पदयात्रा प्रारंभ हुई, जो कोसाबाड़ी चौक, निहारिका सुभाष चैक होते हुए घंटाघर पहुंचकर एक सभा के रूप में समाप्त हुई। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ एस जयवर्धन ने कहा कि सत्य एवं अहिंसा का मार्ग गांधी दर्शन का महत्वपूर्ण अंग है, हम गांधी जी के महान व्यक्तित्व का कुछ अंश भी ग्रहण करे, तो निश्चित रूप से व्यापक बदलाव संभव हैं।
Last Updated : Oct 18, 2019, 11:23 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.