ETV Bharat / state

जांजगीर-चांपा: नो एंट्री में दुर्घटना के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, 5 घंटे तक चक्काजाम

author img

By

Published : Nov 7, 2019, 5:02 PM IST

Updated : Nov 7, 2019, 5:23 PM IST

जांजगीर चांपा के सिवनी गांव के लोगों ने गुरुवार को 5 घंटे तक चक्का जाम कर दिया. ग्रामीण नो एंट्री में भारी वाहनों की वजह से हो रही दुर्घटना से आक्रोशित थे.

नो एंट्री में दुर्घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश

जांजगीर-चांपा: नो एंट्री में दौड़ते भारी वाहनों की वजह से लगातार हो रही दुर्घटनाओं से गुस्साए सिवनी गांव के लोगों ने गुरुवार को 5 घंटे तक चक्का जाम कर दिया. जिसे खत्म कराने के लिए प्रशासन को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. वहीं लगभग दर्जन भर लोगों पर FIR भी दर्ज किया गया है.

नो एंट्री में दुर्घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश

ग्रामीणों का आरोप है कि, 'प्रशासन के नियम के खिलाफ भारी वाहन लगातार नो एंट्री में घुस रहे हैं, जिसकी वजह से लगातार दुर्घटनाएं हो रही है. बीती रात भी एक युवक की मौत हाइवा की चपेट में आने से हुई है.'

ग्रामीणों ने कहा, 'बार-बार ग्रामीणों के निवेदन के बावजूद प्रशासन और पुलिस दोनों आंखें मूंद कर बठी है, जिसकी वजह से सिवनी गांव सहित मुख्य मार्ग पर रहने वाले दर्जनों गांव के लोग परेशान हैं.'

पढ़ें- धान खरीद: केंद्र और राज्य में घमासान, छत्तीसगढ़ का अन्नदाता परेशान

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों को समझाने के लिए पुलिस और प्रशासन के लोग मौजूद थे. बावजूद इसके लोगों का आक्रोश कम होता नजर नहीं आ रहा था और ग्रामीण लगातार प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी और तोड़फोड़ कर रहे थे. जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ना शुरू किया तब मामला शांत हुआ.

Intro:cg_jnj_02_chakkajam_avbb_10030
नो एंट्री में भारी वाहन प्रवेश के खिलाफ 5 घण्टे चक्काजाम,
पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सुलझाया मामला
जांजगीर थाना क्षेत्र के सिवनी गांव के लोग अड़े थे अपनी मांगों पर
एंकर- नो एंट्री में दौड़ते भारी वाहनों की वजह से लगातार हो रही दुर्घटनाओं से आक्रोशित जांजगीर थाना क्षेत्र के सिवनी गांव के लोगों ने आज 5 घंटा चक्का जाम रखा, जिसे खत्म करने के लिए प्रशासन को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा वहीं लगभग दर्जन भर लोगों पर एफआईआर भी किया गया है। ग्रामीणों का आरोप था कि प्रशासन की पाबंदी को दरकिनार करते हुए भारी वाहन लगातार नो एंट्री के दौरान भी गांव के बीच से गुजर रहे हैं जिसकी वजह से लगातार दुर्घटनाएं हो रही है। बीती रात भी एक युवक की मौत हाईवा की चपेट में आने से हुई है। बार-बार ग्रामीणों की निवेदन के बावजूद प्रशासन और पुलिस दोनों आंखें मूंद कर बठी हैं, जिसकी वजह से सिवनी गांव सहित मुख्य मार्ग पर रहने वाले दर्जनों गांव के लोग परेशान हैं। ग्रामीणों को समझानेi पुलिस और प्रशासन के लोग मौजूद रहे इसके बावजूद लोगों का आक्रोश कम होता नजर नहीं आ रहा था लगातार प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी और तोड़फोड़ की घटना सामने आने के बाद आखिरकार पुलिस ने आखिरकार हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ना शुरू किया तब जाकर मामला शांत हुआ।
बाईट-1 कृष्णा बरेठ, परीजन
बाईट-2 शैलेन्द्र पाण्डेय, ग्रामीण
बाईट-3 मेनका प्रधान, एसडीएम जांजगीरBody:,,,,Conclusion:,,,,,,,
Last Updated : Nov 7, 2019, 5:23 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.