ETV Bharat / state

ETV भारत की खबर का असर, तीन मोबाइल टावर सील, 12 संचालकों को नोटिस जारी

author img

By

Published : Aug 10, 2019, 7:04 PM IST

Updated : Jul 25, 2023, 7:56 AM IST

ETV भारत की खबर का असर हुआ है. ETV भारत ने अवैध रूप से संचालित हो रहे मोबाइल टावर के खिलाफ प्रमुखता से खबर दिखाया था. कार्रवाई के बाद वार्ड वासियों ने ETV भारत को थैंक्यू बोला है.

तीन मोबाइल टावर सील

जगदलपुर: ETV भारत की खबर का एक बार फिर असर हुआ है. कुछ दिन पहले शहर में बिना परमिशन के लगे मोबाइल टावर्स पर ETV भारत ने प्रमुखता से खबर दिखायी थी. इसके बाद नींद से जागे निगम के अधिकारियों ने शहर के तीन निजी मोबाइल कंपनियों के टावर को सील करने की कार्रवाई की है. वहीं 12 मोबाइल टावर के संचालकों को नोटिस जारी किया है.

तीन मोबाइल टावर सील

दरसअल, शहर के बलिराम कश्यप वार्ड में बिना परमिशन के लगाए जा रहे मोबाइल टावर का वार्डवासियों ने विरोध किया था, जिसके बाद ETV भारत ने वार्डवासियों के इस नाराजगी और बिना परमिशन लग रहे मोबाइल टावर के खबर को प्रमुखता से दिखाया था, जिसके बाद निगम प्रशासन ने कार्रवाई की है.

40 से 50 टावर अवैध रूप से हो रहे थे संचालित
इस कार्रवाई को लेकर निगम के उप नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के पार्षद ने ETV भारत को धन्यवाद दिया है. इस दौरान उन्होंने बताया कि शहर में केवल 69 टावरों के परमिशन संचालकों ने लिए हैं, जबकि 120 से अधिक टावर शहर में संचालित हो रहे हैं. इसमें 40 से 50 टावर अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं. इतना ही नहीं इसका पैसा भी निगम के राजस्व में नहीं जमा किया जा रहा.

पढ़ें : जगदलपुर: अवैध तरीके से लगाए जा रहे मोबाइल टॉवर, वार्डवासियों ने किया विरोध

टावर संचालकों के साथ मिलीभगत का आरोप
वहीं उप नेता प्रतिपक्ष संग्राम राणा ने आरोप लगाते हुए कहा कि निगम के जिम्मेदार अधिकारी इन टावर संचालकों के साथ मिलीभगत कर पैसों का बंदरबांट कर लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. आगामी 13 अगस्त को होने वाले सामान्य सभा में इस मुद्दे को सामान्य रखा जाएगा.

अवैध टावर हटाए जाने के निर्देश
मामले में महापौर जतिन जायसवाल ने कहा कि जांच के दौरान जो अवैध टावर पाए गए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई का गई है. साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ संचालकों को नोटिस भी जारी किया गया है, जिससे वो जल्द से जल्द अपने डाक्यूमेंट्स निगम में जमा कर सकें.

Intro:जगदलपुर। ईटीवी भारत के खबर का असर हुआ है दरअसल शहर में बिना परमिशन के लगे मोबाइल टावरो पर ईटीवी भारत ने प्रमुखता से खबर दिखाया था जिसके बाद नींद से जागे निगम के अधिकारियों ने शहर के तीन निजी मोबाइल कंपनियों के टावर को सील करने की कार्यवाही की है । वही 12 मोबाईल टावर के संचालकों को नोटिस जारी किया है। और आगे भी कार्रवाई जारी रखी है।

Body:दरसअल शहर के बलिराम कश्यप वार्ड में बिना परमिशन के लगाए जा रहे मोबाइल टावर का वार्ड वासियों ने विरोध किया था। जिसके बाद ईटीवी भारत ने वार्ड वासियों के इस नाराजगी और बिना परमिशन लग रहे मोबाइल टावर के इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था। जिसके बाद निगम प्रशासन ने त्वरित रूप से इस पर कार्रवाई करते हुए बिना परमिशन के चल रहे तीन टावर को सील कर दिया। वहीं 12 टावर संचालकों को नोटिस जारी किया है । इधर ईटीवी भारत के खबर के बाद हुए इस कार्यवाही को लेकर निगम के उप नेता प्रतिपक्ष व भाजपा के पार्षद ने ईटीवी भारत को धन्यवाद दिया है। उन्होंने बताया कि शहर में केवल 69 टावरों के परमिशन संचालकों ने लिए हैं। जबकि 120 से अधिक टावर शहर में संचालित हो रहे हैं। जिसमें ट40 से 50 टावर अवैध रूप से संचालित हो रहे है । और इसका पैसा भी निगम के राजस्व में नहीं जमा किया जा रहा। संग्राम राणा ने आरोप लगाते हुए कहा कि निगम के जिम्मेदार अधिकारी इन टावर संचालकों के साथ मिलीभगत कर पैसों का बंदरबांट कर लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं । जिस पर वे आगामी 13 अगस्त को होने वाले सामान्य सभा में इस मुद्दे को सामान्य सभा में रखेंगे।

Conclusion:इधर खबर दिखाए जाने के बाद महापौर ने भी जांच के दौरान पाया कि शहर में चल रहे निजी कंपनियों के मोबाइल टावर मे कई टावर संचालकों ने संबंधित दस्तावेज निगम में जमा ही नहीं किए हैं। महापौर ने भी माना कि इन टावरो के परमिशन संबधी दस्तावेज निगम के पास मौजूद नहीं है। हालांकि शुरुआती तौर पर उनका कहना है कि शहर में तीन निजी मोबाइल कंपनी के टावर को सील करने की कार्रवाई की गई है। और 12 टावर संचालकों को नोटिस जारी किया गया है । ताकि वह जल्द से जल्द अपने डाक्यूमेंट्स निगम में जमा करें। वहीं महापौर ने कहा कि शहर में लगे अन्य मोबाइल टॉवरो की जांच लगातार जारी है।

बाईट1- संग्राम राणा, उप नेता प्रतिपक्ष

बाईट2- जतीन जायसवाल, महापौर निगम जगदलपुर
Last Updated : Jul 25, 2023, 7:56 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.