ETV Bharat / state

दुर्ग फ्लॉवर शो: रंग-बिरंगे फूलों की खुशबू से महका राजेंद्र पार्क

दुर्ग नगर निगम की ओर से राजेंद्र पार्क में फ्लॉवर शो का आयोजन किया जा रहा है. फ्लॉवर शो में कई किस्मों के गुलाब और फूलों की प्रदर्शनी लगाई गई है. इसके साथ ही सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है.

author img

By

Published : Feb 14, 2021, 10:45 PM IST

Updated : Feb 15, 2021, 4:01 AM IST

flower-show-organized-at-maitri-bagh-durg
दुर्ग फ्लॉवर शो

दुर्ग: राजेंद्र पार्क में नगर निगम की ओर से फ्लॉवर शो का आयोजन किया जा रहा है. पिछले वर्ष के भांति इस वर्ष राज्य शासन की योजनाओं का व्यापक रूप से प्रचार, आम जनता को प्रोत्साहित करने के लिए सरकारी योजनाओं का मॉडल प्रस्तुत किया गया है.

कई किस्मों के गुलाब और फूलों की प्रदर्शनी

इस फ्लॉवर शो में आम जनता बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. इस कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप सरकारी योजनाओं का मॉडल तैयार किया गया. जिसमें गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, पौनी पसारी योजना जैसे अन्य योजनाओं का मॉडल तैयार किया गया है. इसके अलावा गुलाब, फूल, सब्जी के अलग अलग स्टॉल लगाए गए हैं. फ्लॉवर शो में महिला समूहों की ओर से गोबर से बनाई गई सामग्री, चित्रकारी, रंगोली जैसे तमाम चीजें फ्लॉवर शो में देखने को मिल रहा है.

दुर्ग फ्लॉवर शो

दुर्ग: फूलों की खूबसूरती बनी आकर्षण का केंद्र

प्रतिभागियों को किया जाएगा पुरस्कृत

फ्लॉवर शो में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने बताया कि पहले भिलाई के मैत्री बाग में ही फ्लॉवर शो का आयोजन किया जाता था, लेकिन अब दुर्ग नगर निगम की ओर से फ्लॉवर शो का आयोजन किया जा रहा है, जो प्रतिभागियों के बहुत ही अच्छा मौका है. प्रतिभागियों ने कहा कि गुलाब फूल का अलग अलग किस्म के फूल प्रदर्शनी में लगाए गए हैं. फ्लॉवर शो में 11 पुरस्कार मिले हैं.

सरकार की योजनाओं का भी बखान

नगर निगम की उद्यानिकी और पर्यावरण प्रभारी सत्यवती वर्मा ने बताया कि नगर निगम इस वर्ष दूसरा फ्लॉवर शो का आयोजन कर रहा है. इस वर्ष फ्लॉवर शो में राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता के बीच पहुंचाने के लिए अलग अलग योजनाओं का मॉडल तैयार किया गया है. वहीं उन्होंने बताया कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए भी लोगों को जागरूक करने का प्रयास इस फ्लॉवर शो के माध्यम से किया गया है.

Last Updated : Feb 15, 2021, 4:01 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.