बिलासपुर: बिलासपुर और मुंगेली में 72 प्रत्याशी ऐसे हैं जिन्हें नोटा से भी कम वोट मिले. बिलासपुर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे 18 प्रत्याशियों की जमानत तक जब्त हो गई.
मेहनत के बावजूद जमानत जब्त: बिलासपुर और मुंगेली में 8 विधानसभा सीट के नतीजे आ गए. मस्तूरी और कोटा को छोड़ दें तो 6 सीट पर बीजेपी प्रत्याशी विजयी रहे. कह सकते हैं कि इन सीटों पर बीजेपी का जीत का सिलसिला जारी रहा. चुनाव मैदान में निर्दलीय और कुछ क्षेत्रीय पार्टी के प्रत्याशी भी मैदान में उतरे. करीब 108 प्रत्याशी मैदान में थे सभी ने जी तोड़ मेहनत की, लेकिन 72 उम्मीदवार ऐसे रहे जिनको नोटा से भी कम वोट मिले. इस चुनाव में मतदाताओ ने नोटा का भी इस्तेमाल किया. बिलासपुर और मुंगेली के आठ विधानसभा में नोटा से पीछे कई प्रत्याशी रहे.
नोटा का जमकर इस्तेमाल: विधानसभा चुनाव में 9860 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया.72 उम्मीदवार इस संख्या से पीछे रह गये. 3192 नोटा का वोट कोटा में काउंट हुआ. बिल्हा में 486 वोट नोटा के थे.लोरमी में 816, मुंगेली में 1160 वोट नोटा का रहा. इन दोनों इलाकों में 19 उम्मीदवारों को नोटा से कम वोट मिले.
बिलासपुर विधानसभा सीट का हाल: सीट से 21 उम्मीदवारों ने प्रतिष्ठा दांव पर लगाई.भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला रहा. आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी समेत निर्दलीय 18 प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई.
विधानसभा | प्रत्याशी | नोटा | नोटा से हरे |
बिलासपुर | 23 | 486 | 18 |
बिल्हा | 21 | 866 | 14 |
मस्तूरी | 13 | 2333 | 13 |
कोटा | 15 | 3192 | 11 |
बेलतरा | 22 | 587 | 14 |
तखतपुर | 14 | 1395 | 09 |
मुंगेली | 15 | 1160 | 10 |
लोरमी | 17 | 814 | 09 |