रायपुर: 24 अक्टूबर को दीपावली का पावन पर्व मनाया जाएगा. लोग दीपावली और धनतेरस के समय सोने चांदी के आभूषण खरीदी करने के साथ ही अन्य दूसरी चीजों की भी खरीदी करते हैं. खासतौर पर धनतेरस और दिवाली के दिन सोने चांदी के आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है. बात अगर ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की करें, तो धनतेरस के दिन शहरी क्षेत्र के लोग सोने चांदी के आभूषण की खरीदी करते हैं और ग्रामीण क्षेत्र के लोग दीपावली यानी कि लक्ष्मी पूजा के दिन सोने चांदी के आभूषण की खरीदी करना शुभ मानते हैं. दीपावली के बाद शादियों के शुभ मुहूर्त भी शुरू होने वाले हैं. जिसको देखते हुए भी लोग धनतेरस के मुहूर्त को शुभ मानकर सोने और चांदी के आभूषण की खरीदी करते हैं. Dhanteras 2022



यह भी पढ़ें: क्या आपने सुन रखी हैं धनतेरस से जुड़ी पौराणिक कहानियां, एक बार जरुर पढ़ें
शहरी लोग धनतेरस, तो ग्रामाण धनतेरस को करते हैं खरीदारी: धनतेरस और दीपावली में सोने चांदी के आभूषण के खरीदी की बात की जाए, तो शहरी क्षेत्र के लोग सोने चांदी के आभूषण धनतेरस के दिन खरीदना शुभ मानते हैं. ग्रामीण क्षेत्र के लोग सोने चांदी के आभूषण और दूसरी चीजों को खरीदने के लिए लक्ष्मी पूजा को शुभ मानकर दीपावली के दिन खरीदी करते हैं. सराफा व्यापारी शिशिर जैन ने बताया कि "हिंदू धर्म में कई पर्व और त्योहार आते हैं, लेकिन दीपावली को सबसे बड़ा पर्व मानकर लोग धनतेरस को शुभ मानते हैं. आज के दिन सोने और चांदी के आभूषण के साथ ही दूसरे सामानों की खरीदी करते हैं. चांदी के सामान में लोग भगवान की मूर्तियां सिक्के की खरीद करना शुभ मानते हैं. इसके साथ ही सोने के आभूषण में चेन और अंगूठी को महत्व देते हैं." gold and silver jewelery bought more in Dhanteras
