रायपुर : राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में पिछले एक सप्ताह से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. एक सप्ताह पहले तक जहां सर्दी और ठंड का आलम था, वहां अब न्यूनतम तापमान में 6 से 7 डिग्री तक बढ़ोत्तरी देखी जा रही है. इसी तरह के हालात आने वाले 5 दिनों तक रहने वाले हैं.
उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना : बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है. इसके साथ ही हवा की दिशा उत्तर से बदलकर पूर्व हो गई है, जिसकी वजह से ठंड के बजाय गर्मी महसूस की जा रही है. चार दिन के बाद उत्तर छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है.
पिछले एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान में 6 से 7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसकी वजह से ठंड में कमी आई है. इसीलिए गर्मी महसूस की जा रही है. ये हालात आने वाले 5 दिनों तक बने रहने की संभावना है. चार दिन के बाद उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है : गायत्रीवाणी कांचीभेंटला, मौसम वैज्ञानिक
पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के शहरों का न्यूनतम तापमान :
- सूरजपुर में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
- बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
- कोरिया में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
- सरगुजा में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
- गौरेला पेंड्रा मरवाही में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
- कोरबा में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
- बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
- राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
- दुर्ग में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
- राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
- महासमुंद में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
- बालोद में न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
- कांकेर में न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
- नारायणपुर में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
- बस्तर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
- बीजापुर में न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
- दंतेवाड़ा में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
- सुकमा में न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री दर्ज किया गया.