ETV Bharat / state

बिहार की सबसे ऊंची चोटी पर छात्रों ने फहराया तिरंगा, पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जागरूक - students hoisted flag on highest peak of bihar

टीम के हेड ऋषभ राज ने बताया कि सभी राज्यों की सबसे ऊंची पहाड़ी पर तिरंगा लहराकर लोगों को पार्यावरण के प्रति जागरूक करना टीम का मुख्य उद्देश्य है. छात्रों का दल सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र-छात्राओं और आम लोगों के बीच में देशभक्ति की भावना जगाता है.

bihar
bihar
author img

By

Published : Dec 16, 2019, 12:47 PM IST

बेतिया: मणिपाल यूनिवर्सिटी कर्नाटक के छात्र पश्चिम चम्पारण जिले के दुर्गम सोमेश्वर की पहाड़ी पिलर संख्या 445/45 पर पहुंचे. इन छात्रों का मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन को लेकर आम लोगों को जागरूक करना है. ये सभी छात्र लोगों को प्रदूषण से होने वाले नुकसान के बारे में भी जानकारी दे रहे हैं.

10 राज्यों की कर चुके हैं यात्रा
इसे लेकर तिरंगा दामोदर संस्था मणिपाल कर्नाटक के हेड ऋषभ राज का कहना है कि जिस तरीके से आज पर्यावरण प्रदूषित हो रहा उसे बचाना बेहद जरूरी है. इसी उद्देश्य से इस जनजागरण यात्रा की शुरुआत 6 महीने पहले की गई है. इसके तहत देश के 10 राज्यों का दौरा किया जा चुका है. बिहार 11वां राज्य है, जहां के लोगों को जागरूक किया जा रहा है.

ऋषभ राज, टीम हेड , तिरंगा दामोदर संस्था मणिपाल कर्नाटक

लोगों को जागरूक करना मुख्य उद्देश्य
टीम के हेड ऋषभ राज ने बताया कि सभी राज्यों की सबसे ऊंची पहाड़ी पर तिरंगा लहराकर लोगों को पार्यावरण के प्रति जागरूक करना टीम का मुख्य उद्देश्य है. छात्रों का दल सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र-छात्राओं और आम लोगों के बीच में देशभक्ति की भावना जगाता है.

bihar
बिहार की सबसे ऊंची चोटी पर छात्रों ने फहराया झंडा

इधर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में जुटे मेडिकल और इंजीनियरिंग के छात्रों कि टोली देश भर में गांव से लेकर पहाड़ की चोटी पर चढ़कर तिरंगा लहराने की इस अनूठी पहल से खासा उत्साहित है.

Intro:जलवायु परिवर्तन के मद्देनजर आम जन को जागरूक करने के उद्देश्य से मणिपाल युनिवर्सिटी कर्नाटक के छात्र बिहार के पश्चिम चम्पारण ज़िला के दुर्गम सोमेश्वर की पहाड़ी पर पहुंचे। जहां से पर्यावरण व जल सरंक्षण को लेकर ग्रामीणों को जगरुक कर रहे हैं साथ हीं आम लोगो को पर्यावरण प्रदूषण से होने वाले नुकसान संबंधी जानकारी दे रहे हैं।
Body:तिरंगा दामोदर संस्था मणिपाल कर्नाटक से जुड़े ऋषभ राज का कहना है कि जिस तरीके से आज पर्यावरण प्रदूषित हो रहा उसे शीघ्र बचाना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से इस जनजागरण यात्रा की शुरुआत 6 माह पूर्व की गई है। जिसके तहत देश के 10 राज्यों का दौरा किया जा चुका है और बिहार 11 वा राज्य है जहां के लोगों को जगरुक किया जा रहा है। ऋषभ का कहना है कि छात्रों का दल सामाजिक कार्यकर्ताओं, विद्यालय के छात्र-छात्राओं व आम लोगों के बीच पर्यावरण प्रदूषित होने से हो रहे नुकसान के बाबत जानकारियां उपलब्ध करा उन्हें जलसंचय और पर्यावरण सरंक्षण के लिए जगरुक कर रहा है। सभी राज्यो के सबसे ऊंची पहाड़ी पर तिरंगा लहराने का मुख्य उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को भी जगाना है।

बाइट ऋषभ राज, हेड ऑफ मेडिकल असिस्टेंट, मणिपाल यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेजConclusion:शनिवार को बिहार के सबसे ऊंची चोटी पश्चिम चंपारण जिला के बगहा अंतर्गत सोमेश्वर पहाड़ी रामनगर की ऊंची चोटी पर भारत के पिलर संख्या 445/45 पर तिरंगा झंडा लहराकर पर्यावरण सरंक्षण और राष्ट्र भक्ति का संदेश दिया गया ।
इधर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में जुटे मेडिकल और इंजीनियरिंग के छात्रों कि टोली देश भर में गांव से लेकर पहाड़ की चोटी पर चढ़कर तिरंगा लहराने की इस अनूठी पहल से खासा उत्साहित है ।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.