ETV Bharat / state

बिहार में दिख रहा है ठंड का असर, पिछले 12 वर्षों में पहली बार तापमान में इतनी गिरावट

author img

By

Published : Nov 24, 2020, 12:04 AM IST

बिहार में अगले 24 घंटे मौसम शुष्क बना रहेगा. मौसम वैज्ञानिक का कहा कि तापमान में गिरावट आएगी जिससे ठंड बढ़ेगी. वहीं नवंबर महीना में इसके पहले 2008 से अब तक न्यूनतम तापमान में इतनी गिरावट नहीं देखी गई.

weather-update-bihar
weather-update-bihar

पटना: बिहार में इन दिनों तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. जिस वजह से ठंड का असर भी काफी अधिक देखने को मिल रहा है. मौसम वैज्ञानिक शैलेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि विगत 24 घंटों के दौरान मौसम में लगातार गिरावट दर्ज की गई. बिहार के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली.

12 वर्षों में पहली बार तापमान में आई गिरावट
जानकारी के अनुसार सबसे गर्म शहर 26.2 डिग्री सेल्सियस फारबिसगंज में दर्ज की गई. वहीं सबसे कम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस गया में दर्ज किया गया और राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा है. नवंबर महीना में इसके पहले 2008 से अब तक न्यूनतम तापमान में इतनी गिरावट नहीं देखी गई. पूरे राज्य में तापमान में गिरावट की मुख्य वजह उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवा और आसमान साफ रहना है.

सोमवार से हवा के प्रवाह की दिशा में बदलाव देखने को मिल रहा है. राज्य के कुछ भागों में उत्तर पूर्व की दिशा से हवाएं चल रही है . इस स्थिति में न्यूनतम तापमान में अगले 48 घंटों में हल्की वृद्धि देखी जा सकती है और कुछ जगहों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.