ETV Bharat / state

राबड़ी बोलीं- विधान परिषद में भी CM नीतीश झूठ बोल कर चले जायेंगे

पूर्व सीएम राबड़ी देवी सरकार पर बाढ़ प्रभावित को लेकर हमलावर हैं. उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार सदन में आयेंगे और अपना बयान रिकार्ड करायेंगे. विधान परिषद में भी झूठ बोलकर चले जायेंगे.

author img

By

Published : Jul 16, 2019, 2:03 PM IST

पूर्व सीएम राबड़ी देवी

पटना: बाढ़ के मुद्दे पर बिहार विधान परिषद में आज भी हंगामा हुआ. बाढ़ पीड़ितों की मदद को लेकर विपक्ष सरकार पर जमकर हमलावर रही. विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने बाढ़ पीड़ितों को सहायता से वंचित रखने का आरोप लगाया.

विधान परिषद के बाहर संबोधित करती राबड़ी देवी

बाढ़ प्रभावितों की हो रही अनदेखी
राबड़ी देवी के नेतृत्व में विपक्षी सदस्य सदन के बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. पूर्व सीएम ने कहा, कई जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है. सरकारी आंकड़े के मुताबिक 20 लाख से ज्यादा की आबादी बाढ़ की चपेट में है. जबकि लगभग 15 लोगों की मौत हुई है. सरकार बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी कर रही है.

patna
पूर्व सीएम राबड़ी देवी

चूहा खाने को मजबूर बाढ़ प्रभावित
विधान परिषद के बाहर नेता राबड़ी देवी ने मीडिया को संबोधित किया. राबड़ी देवी ने कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ितों के लिए कुछ नहीं कर रही. बाढ़ पीड़ितों को खाने के लिए कुछ नहीं मिल रहा. जिसके कारण बाढ़ पीड़ित लोग चूहा और अन्य जीव खाकर किसी तरह जिंदा हैं.

Intro:बिहार विधान परिषद में एक बार फिर विपक्ष ने हंगामा किया है। बाढ़ पीड़ितों की मदद को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरे में लिया। विपक्ष की नेता राबड़ी देवी ने कहा कि सरकार पीड़ितों की मदद नहीं कर रही इसीलिए बाढ़ पीड़ित चूहा खाकर जीवन बसर करने को मजबूर हैं।

Body:बिहार के कई जिले बाढ़ से बुरी तरह पीड़ित हैं। सरकार के मुताबिक कई जिलों के 20 लाख से ज्यादा की आबादी बाढ़ की चपेट में आने के कारण मजबूर है। जबकि करीब 15 लोगों की मौत की सूचना है। विपक्ष ने सरकार पर बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी का आरोप लगाया है।
विपक्ष की नेता राबड़ी देवी ने विधान परिषद के बाहर कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ितों के लिए कुछ नहीं कर रही। मुख्यमंत्री सदन में वक्तव्य देंगे तो सिर्फ झूठ बोलेंगे और झूठ बोल कर निकल जाएंगे। यह गंभीर आरोप राबड़ी देवी ने लगाया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को खाने के लिए भी कुछ नहीं मिल रहा है जिसके कारण वे चूहा और अन्य जीव खाकर किसी तरह जिंदा हैं।

Conclusion: राबड़ी देवी नेता प्रतिपक्ष बिहार विधान परिषद
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.