ETV Bharat / state

मसौढ़ी में गोवर्धन महोत्सव का हुआ आयोजन, हजारों की संख्या में उमड़े कृष्ण भक्त

author img

By

Published : Oct 26, 2022, 5:48 PM IST

मसौढ़ी में गोवर्धन पूजा का आयोजन (Govardhan Mahotsav Mela organized in Masaurhi) किया गया. इस मौके पर शहर के एतिहासिक गांधी मैदान से झांकी निकाली गई. गोवर्धन पूजा के मौके पर अनुमंडल क्षेत्र के काफी संख्या में कृष्ण भक्त जुटे और झांकी में शामिल हुए. पढ़ें पूरी खबर.

गोवर्धन पूजा पर निकाली गई झांकी
गोवर्धन पूजा पर निकाली गई झांकी

पटना (मसौढ़ी): राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी में गोवर्धन पूजा महोत्सव मेला का आयोजन (Govardhan Puja in Masaudhi) किया गया. शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया. मसौढ़ी अनुमंडल क्षेत्र के कोने-कोने से कृष्ण भक्त इस महोत्सव में शामिल हुए. जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गोवर्धन पूजा का आयोजन हुआ, इसके बाद पूरे शहर में राधा कृष्ण की झांकी निकाली गई.

ये भी पढ़ें- गया में गोवर्धन पूजा पर निकाली गई आकर्षक झांकी, ऊंट-घोड़े और गाजे-बाजे के साथ झूमे लोग

मसौढ़ी में गोवर्धन पूजा महोत्सव मेला : पूरे देशभर में धूमधाम से गोवर्धन पूजा का आयोजन किया जा रहा है. ऐसे में पटना से सटे मसौढी के गांधी मैदान में पहली बार बड़े पैमाने पर गोवर्धन मेला महोत्सव का आयोजन किया गया है. जहां पर अनुमंडल भर से सैकड़ों की संख्या में कृष्ण भक्त पहुंचे. इस मेले महोत्सव में सबसे पहले वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से गोवर्धन पूजा किया गया. गाय और बछड़ों की पूजा की गई. उसके बाद पूरे शहर में राधा कृष्ण की गाहे-बगाहे के साथ झांकी निकाली गई. महोत्सव में निशुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया. इसके साथ ही रासलीला का भी कार्यक्रम किया गया.

कृष्णभक्तों की उमड़ी भीड़: गोवर्धन पूजा के पीछे पौराणिक कथाएं यह भी है कि जब भगवान इंद्र के गुस्से से दिन रात बारिश हो रही थी, उस वक्त भगवान श्री विष्णु के श्रीकृष्ण अवतार ने अपनी कनिष्ठ उंगली से गोवर्धन पर्वत को उठा कर पूरे बृजवासी को बचाया था. उस दिन से गोवर्धन पर्वत की पूजा शुरू हो गई. इसको लेकर आज भी यह परंपरा चलती आ रही है. मसौढ़ी के गांधी मैदान में गोवर्धन पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया. इस मौके पर सांसद रामकृपाल ने कहा कि गाय हमारी माता है और गाय ना केवल हम पूजते हैं बल्कि यह आर्थिक स्वरोजगार का प्रतीक भी है.

ये भी पढ़ें- पटना: मसौढ़ी में धूमधाम से मनाई जा रही गोवर्धन पूजा

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.